जपला आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान, नशा खुरानी गिरोह से सतर्क रहने को लेकर स्टेशन पर की गई माइकिंग 

By : Jeevan Verma
जपला आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान, नशा खुरानी गिरोह से सतर्क रहने को लेकर स्टेशन पर की गई माइकिंग 

विकास कुमार/न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्कः
-  छठ महापर्व को लेकर बाहरी राज्य से बिहार व झारखंड लौट रहे लोगों की भीड़ बढ़ गई है. ट्रेन में बैठने तक की भी जगह नहीं मिल रही है. नशा खुरानी गिरोह भी सक्रिय हो गया है. नशा खुरानी गिरोह की सक्रियता को देखते हुए आरपीएफ ने जपला स्टेशन  से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों व स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच माइकिंग कर जागरूकता अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व  आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर कार्तिक बिंझा व जेपी प्रसाद ने किया.

जागरूकता को लेकर किए जा रहे हैं माइकिंग
नशा खुरानी गिरोह से बचने के लिए आरपीएफ द्वारा माइकिंग के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. साथ ही संदिग्ध को देखने पर 139 पर सूचना देने का आह्वान कर रहे हैं. इसके साथ ही सुरक्षित यात्रा के  लिए सतर्क रहने का आह्वान किया.

आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर  ने बताया कि महापर्व छठ को लेकर दूसरे राज्य से बड़ी संख्या में लोग वापस अपने घर आ रहे हैं. ऐसी स्थिति में उनकी गाढी कमाई को लूटने के लिए नशा खुरानी गिरोह भी सक्रिय हो गया है. ऐसी स्थिति में लोगों को उनसे बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है.

गिरोह के लोग यात्री के वेश में प्रसाद, गुटका, खैनी, समोसा, कोल्ड ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलकार चालाकी से खिला देते हैं. जिससे यात्री बेहोश हो जाते हैं. इसके बाद उनकी गाढी कमाई लेकर फरार हो जाते हैं. आह्वान किया जा रहा है कि अपरिचित किसी भी व्यक्ति से यात्रा के दौरान इस तरह का सामान ना लें.साथ ही ट्रेन में चढ़ने व उतरने के दौरान सतर्कता के साथ अपने सामान की रक्षा करें.मौके पर आरपीएफ  जवान राजनाथ, रेल मित्र राजेश्वर सिंह,रवि सिंह,कमलेश विश्वकर्मा, धनंजय कुमार,नरेंद्र सिंह,जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे.

संबंधित सामग्री

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.