जमशेदपुर पुलिस ने चार गैंगस्टर को हथियार के साथ पकड़ा, बड़ी आपराधिक साजिश का किया खुलासा

By : Mansi Kumari
जमशेदपुर पुलिस ने चार गैंगस्टर को हथियार के साथ पकड़ा, बड़ी आपराधिक साजिश का किया खुलासा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस ने अपराधियों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी. गोविंदपुर क्षेत्र से पुलिस ने चार युवकों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा. यह जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर के प्रकाशनगर का रोहित लोह उर्फ गॉड बाबा, घोड़ाबांधा का गौरव गोस्वामी, परसूडीह शिव मंदिर रोड का सन्नी सिंह और गोविंदपुर जनता फ्लैट का हिमांशु कुमार शामिल हैं. पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमरनाथ गैंग के सदस्य रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा ने इन्हें हथियार उपलब्ध कराए थे.

एसएसपी ने बताया कि गोविंदपुर नया रोड पर कुछ युवकों के अपराध की योजना बनाने की सूचना मिली थी. पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी भागने लगे, लेकिन चार को पकड़ लिया गया. पुलिस ने देसी पिस्टल, 7.65 एमएम और 8 एमएम की जिंदा गोलियां, तथा एक खोखा जब्त किया. पुलिस ने बरामद सामान फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया हैं. छापेमारी दल में सिटी डीएसपी सुनील चौधरी, गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार, एसआई चंद्रशेखर पिंगुआ, सर्वजीत कुमार और एएसआई रविशंकर कुमार शामिल थे. एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं. गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी है, जबकि रिंकू सेठ और सौरभ शर्मा की भूमिका की भी जांच की जा रही हैं.

यह भी पढ़े: भाई ने तो ट्रेन के टॉयलेट को लग्जरी रूम बना डाला, सफर होगा आरामदायक, देखें Viral Video

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई