जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में चौकीदार की नहीं, राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी बिरसा मुंडा की हुई थी हत्या!

तीन साल से वेतन नहीं मिलने पर भी भगवान जगन्नाथ की सेवा करनी नहीं छोड़ी

By : News11 Bharat
जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में चौकीदार की नहीं, राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी बिरसा मुंडा की हुई थी हत्या!

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड में मारे गए चौकीदार बिरसा मुंडा.. राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी थे..1969 में मदुरै में हुए एक अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था. यह खिलाड़ियों की अपेक्षा की बदतरीन मिसाल है कि ऐसे खिलाड़ी को ना सरकारी नौकरी मिली और न कोई अन्य सुविधा. मिलता भी क्या था, चौकीदारी करने के एवज में सिर्फ ₹1500. बदकिस्मती यह भी कि पिछले तीन साल से उसका यह वेतन भी बकाया है. 

जगन्नाथपुर मंदिर रांची में जिसकी नृशंस हत्या हुई, वह बिरसा मुंडा भले ही चौकीदार की नौकरी करते थे.. मगर अब मालूम हुआ के बिरसा मुंडा राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी थे, उनके घर में आज भी कई प्रशस्ति-पत्र मौजूद हैं, जिसमें लिखा है कि 1969 में बिरसा मुंडा ने चेन्नई में राष्ट्रीय हॉकी टीम के सदस्य के रूप में मैच खेला था और विजयी भी हुए थे, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के सामने परिवार जनों ने बिरसा मुंडा के वह सर्टिफिकेट प्रस्तुत किए.

सवाल उठता है कि अगर रेलवे टीम से राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के रूप में शामिल हो चुके थे बिरसा मुंडा तो रेलवे ने उनकी सुधि क्यों नहीं ली और यह बात अब तक प्रेस मीडिया से भी छुपी क्यों रही, ऐसा होनहार खिलाड़ी, दैनिक वेतन भोगी मजदूर से भी न्यूनतम मजदूरी ₹1500 महीना पर काम भी कर रह महीना पर काम कर रहा था और पिछले तीन साल से उसे वेतन भी नहीं मिला, रांची सांसद भी यह सत्य सुनकर हैरान दिखे.

बिरसा मुंडा ने जीवन भर संघर्ष किया, भगवान जगन्नाथ से इतना प्रेम था कि पैसा नहीं मिलने पर भी सेवा से अलग नहीं हुए, कम से कम एक हॉकी के खिलाड़ी के रूप में, उन्हें पहचान अब भी मिल जानी चाहिए,

यह भी पढ़ें: गांडेय में जागरूकता से टला नाबालिगों का विवाह, अभिभावकों ने दी लिखित सहमति

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार