देश की आधी आबादी को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाना समय की मांग - जोसिमा खाखा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
देश की आधी आबादी को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाना समय की मांग  - जोसिमा खाखा

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की ओर से सोमवार को पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने किया. अभियान के तहत महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की मांग की. 

जोसिमा खाखा ने कहा कि देश की आधी आबादी को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाना समय की मांग है. महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की है. लेकिन राजनीति में अब भी उन्हें पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहा है. महिला आरक्षण लागू होने से पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की आवाज प्रभावी तरीके से सामने आएगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण कानून 2023 में पारित किया है. लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है.

देशभर की महिलाएं इसके लागू होने का इंतजार कर रही हैं. महिला कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठाती रही है और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी. अभियान में शामिल महिलाओं ने कहा कि जब तक महिलाओं को पर्याप्त राजनीतिक भागीदारी नहीं मिलेगी, तब तक समाज और देश का समग्र विकास संभव नहीं है. इस मौके पर महिला कांग्रेस की कई कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं मौजूद थी. 

मौके पर रोसा केरकेटा, उर्मिला केरकेट्टा, गीता देवी, ज्योति लकड़ा, रोशन्ति तिर्की, गीता कुमारी, सुषमा कुल्लू, पूनम देवी, सुनैना कुमारी, रेखा देवी, सुमन देवी सहित कई महिला मौजूद थी. 

जिले से भेजा गया दो हजार से अधिक प्रतियां

जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने बताया कि अभियान के दौरान महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि इस अभियान में हर प्रखंड से महिलाएं शामिल हुई और अपने अस्तर से पीएम को पोस्ट कार्ड भेज कर महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग की. जोसिमा ने बताया कि अभियान के दौरान जिले भर से सभी प्रखंडों की दो हज़ार से अधिक महिलाएं महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग को लेकर पोस्ट कार्ड भेजी. जोसिमा ने सभी महिलाओं के प्रति आभार जताते हुए आगे भी महिलाओं के हक और अधिकार की लड़ाई में एकजुट होकर शामिल होने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें: पिपरा के पिथौरा व नावाडीह गांव में बिजली संकट दूर, पूर्व जिला पार्षद संदीप पासवान की पहल पर विभाग ने भेजे ट्रांसफार्मर

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार