न्यूज11 भारत
मांडर/डेस्क: दयानन्द आर्य विद्या पब्लिक स्कूल, कंदरी मोड़, मांडर में सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को बैज एवं सैश पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.
इस अवसर पर रमीज़ अंसारी को हेड बॉय, साक्षी कुमारी को हेड गर्ल, भूमिका कुमारी को हेड ऑफ फाइनेंस, महिमा सिंह को हेड ऑफ कल्चरल डिपार्टमेंट, यश ओझा को हेड ऑफ स्पोर्ट्स एंड गेम्स तथा रमीशा को हेड ऑफ डिसिप्लिन नियुक्त किया गया. विवेकानन्द हाउस की अनुशिका श्रेया उराँव, दयानन्द हाउस की प्राची कुमारी, अरविन्दो हाउस के आशुतोष गोप एवं रामकृष्ण हाउस के अफनान अंसारी को हाउस कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई.
निदेशक डॉ. राजेश प्रसाद दत्त ने सभी छात्र परिषद पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया.
यह भी पढ़ें: झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्लाबोल, पाकुड़ में बिजली-पानी को लेकर निकली महारैली