न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है. आज 19 सितंबर को राज्यभर में बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को प्रदेश के सभी 24 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और गुमला शामिल हैं. इन सभी जिलों में तेज बारिश के साथ 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई गयी है.
राजधानी रांची में भी आज बारिश की आशंका जताई गयी है. आज रांची का अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें: रांची: कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली, सुबह 10 बजे से होगा शट डाउन