बोकारो थर्मल में पवार प्लांट में आयोजित राजभाषा तिमाही बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर की गयी चर्चा

बोकारो थर्मल में पवार प्लांट में आयोजित राजभाषा तिमाही बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर की गयी चर्चा

बोकारो थर्मल में पवार प्लांट में आयोजित राजभाषा तिमाही बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर की गयी चर्चा

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत 

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: डीवीसी  बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर तकनीकी भवन सम्मेलन कक्ष में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु तिमाही बैठक किया गया. बैठक की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने किया.

बैठक में राजभाषा कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. तिमाही अवधि के दौरान हिंदी में कार्य की प्रगति, पत्राचार, नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग, राजभाषा नीति के अनुपालन तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए गए प्रयासों की समीक्षा की गई. साथ ही, वर्ष भर में किए गए राजभाषा संबंधी कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया.

टिप्पण एवं आलेखन कार्य मूल रूप से हिंदी में करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया. इस दौरान यह निर्देश दिया गया कि कार्यालय के अधिकतम कार्य हिंदी में संपादित किए जाएं तथा राजभाषा के प्रयोग को और अधिक बढ़ावा दिया जाए.

बैठक के अंत में राजभाषा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों की सराहना की गई एवं सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

यह भी पढ़ें: चंदनकियारी में अंतरराज्यीय सीमा सील, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

संबंधित सामग्री

सिल्ली के संत माईकल +2 स्कूल मुरी में मनाया गया अर्थ डे, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

झारखंड

सिल्ली के संत माईकल +2 स्कूल मुरी में मनाया गया अर्थ डे, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

झारखंड के हज यात्री हाजी हैदर मिया का मदीना में इंतकाल

झारखंड

झारखंड के हज यात्री हाजी हैदर मिया का मदीना में इंतकाल

हर योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं, यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है: हेमंत सोरेन

झारखंड

हर योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं, यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है: हेमंत सोरेन

वेदांता ने नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग में 50% से अधिक बढ़ोतरी की, FY26 में 30 लाख टन CO₂ उत्सर्जन घटाया

झारखंड

वेदांता ने नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग में 50% से अधिक बढ़ोतरी की, FY26 में 30 लाख टन CO₂ उत्सर्जन घटाया

बिजली विभाग में 56.5 करोड़ रुपये का घोटाला: CID जांच में खुलासा, घड़ी कंपनी के खाते में पहुंचे 20 लाख रुपये

झारखंड

बिजली विभाग में 56.5 करोड़ रुपये का घोटाला: CID जांच में खुलासा, घड़ी कंपनी के खाते में पहुंचे 20 लाख रुपये

अलग-अलग निजी खातों में ट्रांसफर किए गए करीब 56.5 करोड़ रुपये