देवघर DC की अध्यक्षता में हुई अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक, कार्यों की हुई बिंदुवार समीक्षा

देवघर DC की अध्यक्षता में हुई अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक, कार्यों की हुई बिंदुवार समीक्षा

देवघर dc की अध्यक्षता में हुई अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक कार्यों की हुई बिंदुवार समीक्षा

शुभेंदु गुप्त/न्यूज 11 भारत
देवघर/डेस्क:
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कार्यपालक अभियंताओं को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का कड़ा निर्देश दिया, ताकि सभी विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके.

धीमी प्रगति पर रोष, कार्यपालक अभियंताओं को सख्त हिदायत
समीक्षा के दौरान जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर स्वीकृत विभिन्न योजनाओं में हो रही देरी पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने गहरा रोष प्रकट किया. उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंताओं को कड़े और आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं में विलंब का रवैया अब नहीं चलेगा. उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को शेष बचे निर्माण व विकास कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने और उन्हें ससमय पूर्ण कराने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, भू-अर्जन, पशुपालन, मत्स्य, वन, आरसीडी, एनएच, एनआरपी और जिला परिषद सहित अन्य विभागों के लंबित कार्यों को अविलंब गति दी जाए. आगे बैठक में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में कचरा प्रबंधन, नियमित कचरा उठाव और कचरा सेग्रीगेशन (गीला और सूखा कचरा अलग करना) को लेकर एक प्रभावी और व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए. आगे जिले में पेयजलापूर्ति योजना से जुड़े विभिन्न योजनाओं और चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया.

बच्चों का बनेगा 100% आधार, आंगनबाड़ी में पहुंचेगी बिजली
बाल कल्याण और शिक्षा की समीक्षा करते हुए उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने निर्देश दिया कि जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले शत-प्रतिशत बच्चों का आधार कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जाए. इसके लिए उन्होंने प्रखंड स्तर पर विशेष कैंप (शिविर) आयोजित करने का आदेश दिया. इसके साथ ही, उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की हिदायत दी. आगे आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए उपायुक्त ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के लिए बीज, खाद और अन्य इनपुट की सप्लाई चैन को समय से पहले पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाए. इसके अतिरिक्त पेंशन व अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) में आ रही तकनीकी समस्याओं पर उपायुक्त ने एलडीएम और एडीएसएस को आपसी समन्वय के साथ इन दिक्कतों को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया. आगे महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए अनुमंडल अस्पताल परिसर, मधुपुर में जल्द से जल्द 'वन स्टॉप सेंटर' (One Stop Centre) खोलने का सलाह दिया गया तथा इसके लिए सिविल सर्जन को NOC निर्गत करने का निदेश भी दिया.

इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पियूष सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण, नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम, अपर समाहर्ता, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन कार्यक्रम, अनुमण्डल पदाधिकारी, देवघर/ मधुपुर, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, देवघर/मधुपुर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, जिला भूमि सरंक्षण सर्वेक्षण पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, आत्मा, जिला अभियंता, जिला परिषद, श्रम अधीक्षक, प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला परियोजना पदाधिकारी, यू०आई०डी०, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडलं, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर/मधुपुर, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण निगम देवघर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: 19वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न, बेहतर खेती के लिए मल्चिंग तकनीक अपनाने पर हुई चर्चा

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर में RPF जवानों की सतर्कता से टली दो बड़ी रेल दुर्घटनाएं, CCTV में कैद हुई घटनाएं

झारखंड

जमशेदपुर में RPF जवानों की सतर्कता से टली दो बड़ी रेल दुर्घटनाएं, CCTV में कैद हुई घटनाएं

AJSU कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का फूंका पुतला, दोषियों पर कार्रवाई करने और आजसू नेता की रिहाई की उठाई मांग

झारखंड

AJSU कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का फूंका पुतला, दोषियों पर कार्रवाई करने और आजसू नेता की रिहाई की उठाई मांग

एसबीएस इंटर कॉलेज कर्मी पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर, विधायक ने किया रवाना 

झारखंड

एसबीएस इंटर कॉलेज कर्मी पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर, विधायक ने किया रवाना 

स्वास्थ्य जांच से लेकर पेंशन और आवास तक, शिविरों में मिली कई सरकारी सुविधाएं

झारखंड

स्वास्थ्य जांच से लेकर पेंशन और आवास तक, शिविरों में मिली कई सरकारी सुविधाएं

घाघरा 16 मई से लापता प्रेम साहू का अब तक नहीं चला सुराग, बेटे ने थाना में लगाई मदद की गुहार

झारखंड

घाघरा 16 मई से लापता प्रेम साहू का अब तक नहीं चला सुराग, बेटे ने थाना में लगाई मदद की गुहार