रांची में एक साथ 25 से अधिक स्थानों पर चलाया गया सघन अपराध-रोधी चेकिंग अभियान

अपराध-रोधी चेकिंग अभियान

रांची में एक साथ 25 से अधिक स्थानों पर चलाया गया सघन अपराध-रोधी चेकिंग अभियान

प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर ड्रंकन ड्राइविंग (शराब पीकर वाहन चलाने) के खिलाफ भी ड्राइव चलाया गया

रांची में एक साथ 25 से अधिक स्थानों पर चलाया गया सघन अपराध-रोधी चेकिंग अभियान

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
आज रांची में एक साथ 25 से अधिक स्थान जैसे सुजाता चौक, न्यू मार्केट चौक, खेलगांव, शहीद मैदान, चांदनी चौक,  बिरसा चौक, ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य चौक चौराहे आदि पर सघन अपराध-रोधी चेकिंग अभियान चलाया गया है. विभिन्न थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम गठन कर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने, रात के समय होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने और शहरवासियों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाहनों और संदिग्धों की कड़ी जांच की. इसके साथ ही, सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर ड्रंकन ड्राइविंग (शराब पीकर वाहन चलाने) के खिलाफ भी ड्राइव चलाया गया. पुलिस का कहना है कि हम शहर के सभी जिम्मेदार नागरिकों से अपील करते हैं कि वे इन सुरक्षा जांच अभियानों के दौरान पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें.

संबंधित सामग्री

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

रांची में बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

रांची में बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

रांची में मिल रहा मात्र 35 रुपये किलो प्याज, खरीदने के लिए लगी लोगों की लंबी कतार 

झारखंड

रांची में मिल रहा मात्र 35 रुपये किलो प्याज, खरीदने के लिए लगी लोगों की लंबी कतार 

रांची में भारत सरकार के द्वारा NCCF के माध्यम से सिर्फ 35 रुपये किलो प्याज दिया जा रहा है. 

दिल्ली, कोलकाता और रांची में ED की बड़ी कार्रवाई! 7 ठिकानों पर छापेमारी 

झारखंड

दिल्ली, कोलकाता और रांची में ED की बड़ी कार्रवाई! 7 ठिकानों पर छापेमारी 

TMC सांसद नदिमुल हक से जुड़े इस मामले में एजेंसी ने कुल 7 ठिकानों पर छापेमारी की है. 

झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में 10 सितंबर तक बारिश के आसार

झारखंड

झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में 10 सितंबर तक बारिश के आसार

मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में 10 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है.