Inspector GD Ranglal of Garhwa CRPF 172 Battalion

गढ़वा सीआरपीएफ 172 बटालियन के निरीक्षक जीडी रंगलाल हुए सेवानिवृत्त, भव्य समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

गढ़वा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 172वीं बटालियन में पदस्थापित निरीक्षक जीडी रंगलाल 30 जून 2026 को अधिवर्षता (सुपरएनुएशन) के आधार पर सेवानिवृत्त हो गए.

By : Vaibhaw Vikram
गढ़वा सीआरपीएफ 172 बटालियन के निरीक्षक जीडी रंगलाल हुए सेवानिवृत्त, भव्य समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 172वीं बटालियन में पदस्थापित निरीक्षक जीडी रंगलाल 30 जून 2026 को अधिवर्षता (सुपरएनुएशन) के आधार पर सेवानिवृत्त हो गए. इस अवसर पर बटालियन परिसर में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रंगलाल ने 15 अप्रैल 1988 को सीआरपीएफ में अपनी सेवा शुरू की थी. लगभग 38 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें बल द्वारा विभिन्न सेवा पदकों से भी सम्मानित किया गया. सीआरपीएफ ने कहा कि बल की सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण और विविध परिस्थितियों से भरी होती है. ऐसे माहौल में रंगलाल ने अपने दृढ़ आत्मबल, कठोर अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली से न केवल अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, बल्कि नए जवानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने.

विदाई समारोह के दौरान 172वीं बटालियन के कमांडेंट अजय कुमार वर्मा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बटालियन की ओर से भावभीनी विदाई दी गई.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में SIR को लेकर हुई PC, DC पशुपति नाथ मिश्रा ने मतदाताओं से समय पर एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अपील की

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई