झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार की पहल पर धनबाद कारा मंडल का निरीक्षण

By : Admin
झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार की पहल पर धनबाद कारा मंडल का निरीक्षण

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:   झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार की पहल पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा वीरेंद्र कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला, अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो, रजिस्ट्रार सिविल कोर्ट आईजेड खान व एलएडीसीएस की टीम ने शुक्रवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया . इस दौरान अपर समाहर्ता सह प्रभारी जेल अधीक्षक विनोद कुमार मौजूद थे.  निरक्षण के दौरान बंदियों ने जिला जज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में बैठने की व्यवस्था न होने की शिकायत की.

बंदियो ने कहा कि कोर्ट रूम में पेशी के समय उन लोगों को बुलाकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम के पास कतार में खड़ा कर दिया जाता है और पेशी के दौरान पूरी सुनवाई उसे खड़ा रहना पड़ता है, बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है. जिला जज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के वक्त बंदियों को बैठने के लिए समुचित व्यवस्था 15 दिनों के अंदर करने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया. न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने कारागार के हर एक हिस्से का मुआयना किया . इस मौके पर जेल डॉक्टर राजीव कुमार सिंह, एलएडीसीएस चीफ कुमार विमलेंदु , सहायक कांउसिल, शैलेन्द्र झा, सुमन पाठक ,नीरज गोयल, कन्हैया लाल ठाकुर, स्वाति कुमारी , मुस्कान चोपड़ा, सिविल कोर्ट के सहायक अरुण कुमार  समेत जेल के पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: जपला नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई