वसीम/न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क: लातेहार जिला के नेतरहाट थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है. थाना क्षेत्र अंतर्गत दौना गांव में एक वृद्ध व्यक्ति को ‘डायन’ बताकर जबरन मैला पिलाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार की बताई जा रही है.
पीड़ित के पुत्र ब्रजेश मुंडा ने बताया कि गांव के ही छतना मुंडा, धनेश्वर मुंडा और कृष्णा मुंडा समेत करीब 15 लोगों द्वारा एक बैठक बुलाई गई थी. इस दौरान आरोप लगाया गया कि उनके पिता ‘डायन’ हैं, जिसकी वजह से उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है. इसके बाद सभी ने मिलकर उनके पिता को जबरन आदमी पेशाब पैखाना मिलाकर पिला दिया.
ब्रजेश मुंडा ने बताया कि वह भी उस बैठक में मौजूद था. आरोपियों ने उसकी मां को भी मैला पिलाने की कोशिश की, लेकिन उसने इसका विरोध किया. इस दौरान गांव की जलसहिया हिना देवी ने भी इस कृत्य का विरोध किया, तो कृष्णा मुंडा ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें बैठक से भगा दिया.
घटना के बाद जब पीड़ित परिवार बुधवार को नेतरहाट थाना पहुंचा, तो वहां उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया. घटना के संबंध मे जलसहिया हीना देवी के पति बिरेन्दर सिंह ने बताया कि मामले मे मेरी पत्नी ने लोगो को समझाने की कोशिश की तो उसे भी कृष्णा मुण्डा सीताराम यादव द्वारा मारपीट कर बैठी से भगा दिया.
वही इस संबंध मे पूछे जाने पर नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि दौना गांव मे बैगा चुनाव को लेकर कुछ विवाद था जिसे जाकर सुलझा दिया गया है. मैला पिलाने जैसी कोइ बात नही हुआ है.
यह भी पढ़ें: बसिया: शांति समिति की बैठक में भाईचारे की अपील, सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट