हाउसकीपिंग का टेंडर रद्द करने के कारणों की आरटीआई से मांगी गयी जानकारी

झारखंड समाज कल्याण समिति की ओर से सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदन

By : Admin
हाउसकीपिंग का टेंडर रद्द करने के कारणों की आरटीआई से मांगी गयी जानकारी

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:   हाउसकीपिंग की निविदा विभाग की ओर से बार-बार रद्द किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. झारखंड समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक उमाचरण रजवार ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह असैनिक शल्य चिकित्सक को सूचना अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत आवेदन देकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी मांगी है.

रजवार ने आवेदन में कहा है कि वर्ष 2023 से अगस्त 2025 तक विभाग ने पांच बार निविदा प्रकाशित की. सभी बार ऑनलाइन आवेदन भरे गए, लेकिन निर्धारित तिथि पर निविदा नहीं खोली गई. बाद में विभाग ने बिना स्पष्ट कारण बताए निविदाएं निरस्त कर दी. इससे आवेदकों को आर्थिक क्षति के साथ मानसिक उत्पीड़न भी झेलना पड़ा.

उन्होंने 6 अगस्त 2025 को प्रकाशित निविदा संख्या-1996 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे भी बिना ठोस आधार पर रद्द कर दिया गया. रजवार ने पूछा है कि स्वास्थ्य विभाग के किस पदाधिकारी ने निविदा निरस्त करने का आदेश दिया है. आदेश की प्रति की भी मांग की है. 

 रजवार ने संबंधित दस्तावेजों के साथ 10 दिनों के अंदर जवाब उपलब्ध कराने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें: गावां में विद्यालय खाते से सचिव ने गलत तरीके से निकाले पैसे, अध्यक्ष ने दर्ज की शिकायत

संबंधित सामग्री

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी