पार्टी के नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर कई राजनीतिक दलों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में आजसू का दामन थामा

By : News11 Bharat
पार्टी के नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर कई राजनीतिक दलों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में आजसू का दामन थामा

अरबिंद विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत


सिल्ली/डेस्क: आजसु पार्टी प्रधान कार्यालय सिल्ली में पश्चिम बंगाल पुरुलिया जिला के विभिन्न राजनीतिक दल के सदस्यो ने पार्टी के नीति एवं सिद्धांतो से प्रभावित होकर आजसू दामन थामा.सभी सदस्यों को आजसू सुप्रीमो  सह पाटी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो व अन्य जनप्रतिनिधियों ने   सभी नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया.  तथा  पाटी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक सोच से सभी को अवगत कराया. इस अवसर  पर आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा किक्षेत्र में एक कुशल और जनता के प्रति जवाबदेह नेतृत्व की कमी से गुजर रहा है. इस राज्य को एक ऐसा नेतृत्व चाहिए जो हर वर्ग और सबके विचारों को साथ लेकर चले. वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी के लिए राज्य को बेहतर बनाने की चुनौती सामने है.

पार्टी में नए सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र की प्रगति के प्रति सुदेश जी के सोच और उनके कार्यों से प्रभावित होकर जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली आजसू पार्टी में हम सभी बड़ी संख्या के तादाद में शामिल हुए.

इस मौके पर केंद्रीय सचिव जयपाल सिंह, प्रवीण प्रभाकर, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, गौतम कृष्ण साहु, सुशील महतो, संजय सिद्धार्थ, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, रंग बहादुर महतो, ज्योति कुमारी, विजय महतो, रतनलाल गुप्ता, लम्बोदर महतो,नरोत्तम गोरांइ, किरीटी महतो , त्रिलोचन महतो, लक्षण महतो, अशोक सिंह, मो चांद, डबलु महली आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा उपायुक्त कुमार ताराचंद के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, नागरिकों से सजग और सतर्क रहने की अपील

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई