न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आज की बड़ी खबर एलपीजी गैस को लेकर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि गैस पर लगा ग्रहण अभी तक हटने का नाम नहीं ले रहा है. बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल यानि आज से सभी होटल और रेस्टोरेंट के मालिक को महंगाई की मार झेलने पड़ेगी! बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर में 195 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इसका असर साफ तौर पर व्यवसाय पर पड़ेगा. होटल और रेस्टोरेंट का खाना अब और भी महंगा हो जाएगा. इसके अलावा बात करें, बिजली की तो, बिजली के दरों भी आज से बढ़ोतरी हुई है. जिसका सीधा असर बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. बताया जा रहा है कि बिजली में 80 पैसे प्रति यूनिट तक का इजाफा हुआ है.
देश में आए एलपीजी गैस संकट के वजह से अधिकांश घरों में फिर एक बार कोयले पर खाना बनने लगा है. वहीं कोयले की बढ़ती डिमांड और खरीद के वजह से कोयले की कीमत में भी आग लग गई है. 180 रुपए प्रति बोरा बिकने वाला कोयला अब 300 रुपए हो गया है. जिसका साफ असर गरीब के जेब पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: झारखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया ओरेंज अलर्ट
1 अप्रैल से महंगाई की मार, कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई 195 रुपए की बढ़ोतरी
संबंधित सामग्री
चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल
साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह
गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश
गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.
पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.
पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन प्रहार के तहत 9.660 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
जप्त सुचना के आधार पर हुई कार्रवाई
सिमडेगा में रूबेला वायरस ने दी दस्तक, दो मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हुई रेस
शिविर लगाकर की जा रही वैक्सीनेशन