न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से एक शिशु गंभीर हो गया है.मिली जानकारी के अनुसार घायल 11माह शिशु को मंगलवार सुबह इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक़ बच्चे का शरीर चालीस प्रतिशत झुलस गया है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. पीड़ित बच्चे का नाम बबन चेरोवा मनोहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुमसाई का रहने वाला है. बच्चे के माता सुमंती चेरोवा ने बताया की सुबह वह अपने घर पर भात पसार रही थी. सामने बर्तन में रखे गरम माड़ से बच्चा झुलस गया. जिससे उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने बच्चे को वेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.
यह भी पढ़ें; बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित