16 मई से होगा आजाद भारत की 8वीं जनगणना का आगाज, 1 से 15 मई के बीच डिजिटल मोड में स्वगणना, जनसहयोग अपेक्षित

1 मई को सिमडेगा नगर भवन में डिजिटल स्वगणना को लेकर वृहत कार्यक्रम आयोजित<br/>

By : News11 Bharat
16 मई से होगा आजाद भारत की 8वीं जनगणना का आगाज, 1 से 15 मई के बीच डिजिटल मोड में स्वगणना, जनसहयोग अपेक्षित

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: 14 वर्षों के बाद देश में एक बार फिर से आगामी 16 मई से जनगणना कार्य शुरू हो रहा है. सिमडेगा में जनगणना कार्य प्रारंभ करने के लिए सारी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है.  आज प्रेस वार्ता कर डीसी सिमडेगा ने जनगणना संबधी जानकारी दिए. 

डीसी सिमडेगा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस बार जनगणना कार्य दो चरणों में पूरी तरह से डिजिटल मोड में की जाएगी. जिसका पहला चरण आगामी 16 मई से 14 जून तक चलेगा. डीसी ने बताए कि इसके पूर्व 01 मई से 15 मई तक आम नागरिक को खुद अपने मोबाइल की सहायता से स्वगणना करना है. इसके लिए वेब पेज पर Se.Census.Gov.In पेज खोल कर स्वगणना की जानकारियां भरनी होगी. सारी ऑनलाइन जानकारी देने के बाद आपको आपकी जानकारी पूर्ण करने का एक सबमिट मैसेज आपके मोबाइल में मिलेगा. जिसे संभाल कर रखना है. 16 मई के बाद जनगणना अधिकारी आपके घर पहुंचे तब उन्हें यह मैसेज साझा करें. जिसे वे लोग सत्यापित करते हुए आपकी डाटा अपलोड पूर्ण करेंगे. डीसी सिमडेगा ने बताए कि स्वगणना से संबंधित एक वृहत कार्यक्रम 01 मई को नगर भवन में आयोजित की जाएगी. जिसमें प्रभुत्व संस्थानों के लोगों को आमंत्रित किया गया है. डीसी सिमडेगा ने बताए कि जनगणना के पहले चरण में 16 मई से 14 जून तक मकान गणना होगा. तथा जनगणना के दूसरे फेज में 09 फरवरी 2027 से परिवार के सदस्यों की गणना होगी.

यह भी पढ़ें: गांडेय में अमृत सरोवर के नाम पर करोड़ों की लूट की जांच हो - ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव