न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के साथ दुर्व्यवहार के मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है. एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया और अपशब्द कहे गए, जिसे पुलिस एसोसिएशन ने गंभीर मामला बताया है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि थाना प्रभारी के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. एसोसिएशन ने मामले में विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस एसोसिएशन ने प्रशासन को पांच दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि निर्धारित अवधि में गिरफ्तारी नहीं होती है, तो एसोसिएशन आंदोलन का रास्ता अपनाएगी.
MLA जयराम महतो द्वारा थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार का मामला, पुलिस एसोसिएशन ने की 5 दिनों में गिरफ्तारी की मांग
विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के साथ दुर्व्यवहार के मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है.
संबंधित सामग्री
डुमरी विधायक जयराम महतो ने कोलकाता में DVC अध्यक्ष से की मुलाकात, सौंपा 10-सूत्रीय मांग पत्र
विधायक ने झारखंड में संचालित DVC की विभिन्न इकाइयों से प्रभावित स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया.
सोशल मीडिया पर चरित्र हनन करने को लेकर साइबर थाने पहुंची JLKM उपाध्यक्ष बेबी महतो, दर्ज कराई लिखित शिकायत
सोशल मीडिया पर चरित्र हनन करने को लेकर जयराम महतो की पार्टी JLKM की उपाध्यक्ष बेबी महतो ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
विधायक जयराम महतो समेत चार को मिली जमानत, सरकारी काम में बाधा के आरोप में दर्ज हुआ था मामला
विधायक जयराम महतो समेत चार को जमानत मिल गयी है. बरवाअड्डा थाना 146/26 में एमपी-एमएलए कोर्ट ने जयराम को अग्रिम जमानत प्रदान की.
विधायक जयराम महतो व समर्थकों पर पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार का आरोप, झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने जताया विरोध
धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में 21 अगस्त को हुई घटना को लेकर झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने विरोध जताया है.
झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने की जयराम महतो के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा, जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग
झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है. राज्य में पुलिस पदाधिकारी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे.