विधायक जयराम महतो व समर्थकों पर पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार का आरोप, झारखंड पुल...

झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन

विधायक जयराम महतो व समर्थकों पर पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार का आरोप, झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने जताया विरोध

धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में 21 अगस्त को हुई घटना को लेकर झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने विरोध जताया है.

विधायक जयराम महतो व समर्थकों पर पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार का आरोप झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने जताया विरोध

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में 21 अगस्त को हुई घटना को लेकर झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने विरोध जताया है. एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम महतो एवं उनके समर्थकों ने बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ अपमानजनक व्यवहार किया. इसमें गाली-गलौज और धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए हैं.

एसोसिएशन ने कहा कि पुलिसकर्मी आमजन की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हैं. इस तरह की घटनाओं से पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के मनोबल और गरिमा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

विज्ञप्ति में कहा गया कि हाल के दिनों में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को केंद्रित कर आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणियां सोशल मीडिया समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी की जा रही हैं. एसोसिएशन ने घटना के विरोध में सांकेतिक एवं चरणबद्ध तरीके से विरोध दर्ज कराने की बात कही है.

एसोसिएशन ने धनबाद पुलिस द्वारा मामले से संबंधित प्राथमिक कार्रवाई की पेशेवर दक्षता के साथ जांच किए जाने की अपेक्षा जताई है. साथ ही पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के सम्मान और मनोबल की रक्षा के लिए अपना सैद्धांतिक एवं नैतिक समर्थन देने की बात कही.

यह भी पढ़ें- बिना म्यूनिसिपल ट्रेड लाइसेंस संचालित 18 कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई, सील करने की प्रक्रिया हुई प्रारंभ

संबंधित सामग्री

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया