झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने की जयराम महतो के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा, जल्द से...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने की जयराम महतो के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा, जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है. राज्य में पुलिस पदाधिकारी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे.

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने की जयराम महतो के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है. राज्य में पुलिस पदाधिकारी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. एसोसिएशन का कहना है कि पुलिस परिवार के मान-सम्मान-गरिमा और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है. आंदोलन को झारखंड पुलिस के सभी एसोसिएशन का समर्थन मिला है. वहीं, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के मांग पर धनबाद एसएसपी ने जवाब नहीं दिया है. इसको लेकर एसोसिएशन ने खेद प्रकट किया है. सीएम हेमंत सोरेन ने भी पूरे मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन को समय नहीं दिया है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने सरकार से कई प्रमुख मांग रखी है, जिसमें आरोपी डुमरी विधायक को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गयी है. सरकार से वर्दी सहित कई भत्तों को देने की भी मांग की है.

आंदोलन का ऐलान 

पहला चरण : 8 से 11 सितंबर
पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान वर्दी पर काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे.

दूसरा चरण : 19 सितंबर
पुलिस केंद्रों, थानों और ओपी में सामूहिक उपवास किया जाएगा. संगठन ने इस दिन मेस बंद रखने का भी निर्णय लिया है.

तीसरा चरण : 24 सितंबर
जिला और इकाई स्तर पर एसपी अथवा समादेष्टा कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना होगा. वहीं एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारी डीजीपी कार्यालय के सामने धरना देकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे.

चौथा चरण : 5 से 10 अक्टूबर
यदि तब तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो पुलिसकर्मी छह दिनों के सामूहिक अवकाश पर जाएंगे.

यह भी पढ़ें- कोयला कारोबारी अमर मंडल को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका, मूल केस में बरी होने के बाद भी चलती रहेगी ED की जांच

 

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा