गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में अत्याधुनिक उपकारा का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

अत्याधुनिक उपकारा का शुभारंभ

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में अत्याधुनिक उपकारा का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

विधायक, जेल आईजी एवं उपायुक्त ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में अत्याधुनिक उपकारा का शुभारंभ क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रखंड के महदेईया में निर्मित अत्याधुनिक उपकारा (सब-जेल) का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह में विधायक अनंत प्रताप देव, जेल आईजी सुदर्शन मंडल एवं उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उपकारा का उद्घाटन किया. इस अवसर पर अतिथियों ने जेल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि आज का दिन श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व का है. उन्होंने कहा कि उपकारा भवन काफी समय पूर्व बनकर तैयार हो चुका था, किंतु विभिन्न कारणों से इसका उद्घाटन लंबित था. 

अब उपकारा के संचालन से अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. बंदियों को गढ़वा ले जाने की बाध्यता कम होगी, जिससे समय एवं संसाधनों की बचत होगी तथा न्यायिक प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सुगम बन सकेगी. साथ ही परिजनों को भी बंदियों से मिलने में सुविधा होगी. वहीं जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद उपकारा का शुभारंभ होना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि इससे न्यायिक कार्यों में गति आएगी तथा बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी. उन्होंने जेल में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की भी विस्तार से जानकारी दी.मौके पर उपस्थित गढ़वा उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि यद्यपि उपकारा का उद्घाटन अपेक्षा से विलंब से हुआ है, लेकिन इसका शुभारंभ पूरे क्षेत्र के लिए खुशी और संतोष का विषय है. 

उन्होंने बताया कि जेल परिसर में प्रशिक्षण हॉल, पुस्तकालय, आधुनिक किचन, सामुदायिक भवन सहित कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जो इसे राज्य के अत्याधुनिक उपकाराओं की श्रेणी में स्थापित करती हैं. इस अवसर पर नगर ऊंटारी व्यवहार न्यायालय के एडीजे-वन संजय कुमार सिंह ने कहा कि न्यायालय द्वारा शीघ्र ही जेल परिसर में लीगल सेल की स्थापना की जाएगी, ताकि बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं न्यायिक सहायता संबंधी सेवाएं सरलता से उपलब्ध कराई जा सकें. समारोह में जेल आईजी के आगमन पर जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. 

धन्यवाद ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश पांडेय ने किया. इस अवसर पर जेल निदेशक, नगर ऊंटारी व्यवहार न्यायालय के एस.के. नापित, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, डीसीएलआर राकेश कुमार गोप, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, अंचल अधिकारी विकास सिंह, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश चौबे, हंषेश्वर पांडेय, उदय प्रताप सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

बच्चा चोर के संदेह में भीड़ ने बाल गृह की टीम को पीटा, पुलिस ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

झारखंड

बच्चा चोर के संदेह में भीड़ ने बाल गृह की टीम को पीटा, पुलिस ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

पलामू जिले में पुलिस की तत्परता से मॉब लिंचिंग की एक खौफनाक वारदात होते-होते बची.

कंचनपुर में पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार, फरार आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का आदेश

झारखंड

कंचनपुर में पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार, फरार आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का आदेश

चंदनकियारी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपियों के खिलाफ इश्तिहार तामिला की कार्रवाई की.

चंदवा के डैम के मेढ़ से पलटा ट्रैक्टर, मालिक-सह-चालक की मौत, एक घायल

झारखंड

चंदवा के डैम के मेढ़ से पलटा ट्रैक्टर, मालिक-सह-चालक की मौत, एक घायल

चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा पंचायत के लुकुईया तार बांध डैम के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया.

खलारी थाना के अनुबंधित चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आक्रोशित लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

झारखंड

खलारी थाना के अनुबंधित चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आक्रोशित लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

खलारी थाना क्षेत्र के केडी नया बस्ती की रहने वाली एक नाबालिक युवती के साथ खलारी थाना के अनुबंधित चालक सन्नी कुमार द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला हुआ है.

300 से अधिक उपभोक्ताओं के लिए 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, सहायक विद्युत अभियंता को सौपा आवेदन 

झारखंड

300 से अधिक उपभोक्ताओं के लिए 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, सहायक विद्युत अभियंता को सौपा आवेदन 

जपला धरहरा वार्ड संख्या-05 स्थित हरिजन विद्यालय के समीप लगे 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग तेज हो गई है.