पश्चिम सिंहभूम में लगातार हो रहे हाथियों के आक्रमण से जिले वासियों को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने उठाए ऐतिहातन कदम

By : Ark Sahuliyar
पश्चिम सिंहभूम में लगातार हो रहे हाथियों के आक्रमण से जिले वासियों को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने उठाए ऐतिहातन कदम

न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
अबूबकर सिद्दीकी सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशानुसार पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा और कोल्हान डिवीजन में लगातार हो रहे हाथियों के आक्रमण से जिले वासियों को सुरक्षित रखने के लिए निम्नांकित ऐतिहातन कदम उठाए जा रहा है.

★★ जिले में RCCF जमशेदपुर, CF चाईबासा, और सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी जिला मुख्यालय में कैंपिंग कर रहे हैं. 

★★ दोनों डिवीजन में गठित टीम के माध्यम से लगातार निगरानी, सार्वजनिक घोषणा के साथ टॉर्च और पटाखे बांटे गए हैं. 

★★ तुरंत कार्रवाई के लिए QRT टीमों को तैनात किया गया है.

★★ 04 जनवरी से बंगाल से एक्सपर्ट की टीम तैनात किया गया है जो हाथियों को इंसानी बस्ती से दूर रखने और जान माल का नुकसान कम करने के लिए कार्य कर रही है.

★★ समस्या पैदा करने वाले हाथी को बेहोश करने और उसके बाद उसे दूसरी जगह ले जाने के लिए 06.01.2026 को वंतारा से औपचारिक बातचीत शुरू की गई.  

★★ 07.01.2026 की दोपहर को वाइल्डलाइफ SOS और मोबाइल वेटरनरी यूनिट, क्योंझर, ओडिशा (WTI) से औपचारिक बातचीत शुरू की गई हैं. 

★★ 07.01.2026 की शाम को MVU क्योंझर (WTI) की टीम पहुंची.

★★ CCF, वाइल्डलाइफ की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है, जो साइट पर कैंप करेगी और ज़रूरी काम करेगी.

★★ प्रभावित क्षेत्रों में थर्मल ड्रोन कैमरा के द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही हैं. 

★★ नियमानुसार ex gratia एवं मुआवजा उपलब्ध करनाने की कार्यवाही की जा रही है .

★★ हाथियों के आक्रमण से घायल लोगों का अस्पताल में भर्ती कराकर बेहतर इलाज भी कराया जा रहा है. 

★★ PCCF, वाइल्डलाइफ चाईबासा जा रहे हैं.

★★ WII देहरादून से वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट को बुलाया गया है.

संबंधित सामग्री

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

JDU के एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बंपर चौक स्थित बाबाजी चौक इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत कुमार सिंह (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

सबसे अच्छा होगा 21 दिनों के अन्दर करवा लें रजिस्ट्रेशन, अधिसूचना हो चुकी जारी, 1 अक्टूबर हो नियम लागू

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.