बढ़ती गर्मी को देखते हुए बहरागोड़ा सीएचसी में लगा ओआरएस कॉर्नर, अस्पताल आने वालों को मिलेगी बड़ी राहत

By : News11 Bharat
बढ़ती गर्मी को देखते हुए बहरागोड़ा सीएचसी में लगा ओआरएस कॉर्नर, अस्पताल आने वालों को मिलेगी बड़ी राहत

न्यूज 11 भारत 

डेस्क,बहरागोड़ा:बढ़ती गर्मी को देखते हुए बहरागोड़ा सीएचसी में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर उत्पल मुर्मू के अध्यक्षता में ओआरएस कॉर्नर स्थापित की गई. बहरागोड़ा निवासियों के लिए एक बहुत ही सराहनीय और राहत भरी खबर है. बढ़ती गर्मी और लू के खतरों को देखते हुए बहरागोड़ा सीएचसी में ओआरएस कॉर्नर की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है. डॉक्टर उत्पल मुर्मू ने कहा कि गर्मी के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से जूझ रहे मरीजों को अस्पताल पहुँचते ही तुरंत ओआरएस का घोल मिल सकेगा. यह कॉर्नर न केवल ओआरएस उपलब्ध कराता है, बल्कि लोगों को यह भी सिखाता है कि घर पर इसे सही तरीके से कैसे तैयार किया जाए. हीट स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों में ओआरएस का सेवन स्थिति को गंभीर होने से बचा सकता है. उन्होंने बहरागोड़ा वासियों से अपील करते हुए कहा कि ​धूप में निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल या ओआरएस घोल जरूर रखें. ​यदि चक्कर आए या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें.
​तरल पदार्थों जैसे छाछ, नींबू पानी और नारियल पानी का अधिक सेवन करें.

प्रशासन का यह प्रयास स्थानीय लोगों को इस भीषण गर्मी में सुरक्षित रखने में काफी मददगार साबित होगा. इस मौके पर चिन्मय कुमार गिरी,देवाशीष साहू,जगन्नाथ साहू,कृष्ण कुमार,रंजन साहू उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में कदाचार मुक्त नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीसी ने दिए कई निर्देश

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव