मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद थाना के स्वागत कक्ष में बुधवार को ईद और रामनवमी पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह ने की. इस दौरान सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, बीडीओ सुनील कुमार मुरमू, और सीओ अमीर हमज़ा ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की.
उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही जुलूस निकाला जाएगा और नए रूट की कोई अनुमति नहीं दी गई है. सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है, अफवाहों से बचें. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. किसी भी समस्या के लिए तुरंत पुलिस को सूचित करें.
जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी और ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी. पुलिस मित्र भी तैनात किए गए हैं. मौके पर जिला परिषद सदस्य केदार हाजरा, पूर्व प्रमुख राम प्रसाद यादव, एसआई रविंद्र कुमार सिंह, मुखिया विजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, रामलाल मंडल, सुरेंद्र लाल, खुर्शीद अनवर हादी, शिवपूजन राम, रामरतन राम, चांदों मंडल, प्रवीण राम सहित सैकड़ो की संख्या में अखाड़ा समिति व दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर: सीआरपीएफ जवानों ने की आईईडी ब्लास्ट के शिकार के परिजनों की मदद