भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में चार लेबर कोड में...

भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में चार लेबर कोड में वेतन संहिता को पूर्ण समर्थन

भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में चार लेबर कोड में वेतन संहिता को पूर्ण समर्थन

सागर कुमार/न्यूज11  भारत

भुरकुंडा/डेस्क:  भुरकुंडा भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. सुरेन्द्रन ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने चार लेबर कोड में वेतन संहिता और सामाजिक सुरक्षा को पूर्ण समर्थन किया है. आईआर कोड और ओएसएच कोड में कुछ त्रुटियां हैं. जिसपर हमें घोर आपत्ति है और केंद्र सरकार से कानून में बदलाव कर विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे है. चार लेबर कोड में ठेका पद्धति को न्यायबद्ध किया गया है, भारतीय मजदूर संघ इससे सहमत नहीं हैं, हम ठेका पद्धति का कतई समर्थन नहीं करते हैं. इसके अलावा चार लेबर कोड में यूनियन के अधिकारों पर प्रश्न खड़े किए गए हैं, जिससे भारतीय मजदूर संघ सहमत नहीं हैं. इस विसंगतियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार से मांग की जा रही है. हमें विश्वास है कि केंद्र सरकार कानून में बदलाव कर इस दिशा में जरूर पहल करेगी.

वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे संगठन और दूसरे संगठन में यही है कि हम लोग वर्कमैन लीडरशीप यानी मजदूरों के नेतृत्व को ही मानते हैं. कोयला क्षेत्र के अधिकांश संगठन राजनीति पक्ष में अंग हैं या राज नेता के नेतृत्व में चलता है. जबकि भारतीय मजदूर संघ का स्पष्ट विचार हैं कि मजदूर ही मजदूर का नेतृत्व करें. उन्होंने कहा कि पहले कोयला क्षेत्र में मैनेजमेंट ने मजदूरों के नेतृत्व को नहीं माना और सम्मान नहीं दिया. वहीं राजनीति करनेवाले लोगों को सम्मान दिया गया और उनकी बातें सुनी गई. मैनेजमेंट को अब दृष्टिकोण बदलनेकी जरूरत है. जिस दिन मजदूर को नेतृत्व मिलेगा, समस्याएं स्वत: समाप्त हो जाएंगी.

यह भी पढ़ें: चंदवा में पलामू प्रमंडलीय आजसू युवा सम्मेलन आयोजित, सुदेश महतो ने झारखंड सरकार पर बोला हमला

संबंधित सामग्री

नवजात को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटता रहा एंबुलेंस, पलामू में जगह न मिलने पर रांची ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम 

झारखंड

नवजात को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटता रहा एंबुलेंस, पलामू में जगह न मिलने पर रांची ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम 

चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के जारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या

झारखंड

चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के जारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 मामलों में था फरार

झारखंड

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 मामलों में था फरार

कथित मुर्गा के मांस खाने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में कई बीमार

झारखंड

कथित मुर्गा के मांस खाने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में कई बीमार

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने लगाए 300 पौधे, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, विजयी बच्चे हुए पुरस्कृत

झारखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने लगाए 300 पौधे, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, विजयी बच्चे हुए पुरस्कृत