चाईबासा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में अदालत ने आरोपी को 20 साल की सजा औ...

चाईबासा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में अदालत ने आरोपी को 20 साल की सजा और 25 हजार का लगाया जुर्माना

चाईबासा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में अदालत ने आरोपी को 20 साल की सजा  और 25 हजार का लगाया जुर्माना

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना में दर्ज एक मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी राउतु सुरीन को 20 साल की सजा और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. जानकारी के अनुसार गोइलकेरा थाना अंतर्गत पालुहासा गांव निवासी राउतु सुरीन ने सोनुवा  क्षेत्र के एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप मामला पोक्सो एक्ट के तहत सोनुवा थाना में 19 अप्रैल 2020 को  दर्ज किया गया था. घटना के बाद पुलिस की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी राउतु सुरीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बाद में पुलिस ने  वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करते हुए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था.अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद राउतु सुरीन को दोषी करार दिया और पोक्सो एक्ट के तहत 20 साल की सजा और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. यह फैसला चाईबासा के अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय की अदालत ने सुनाया है.यह मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में से एक है, जिसमें अदालत ने दोषी को सजा सुनाकर पीड़िता को न्याय दिलाया है.

यह भी पढ़ें: झालसा के निर्देश पर जिला जज पहुंचे झींकपानी स्थित संचार वृद्धआश्रम, विधिक जागरूकता का हुआ आयोजन

संबंधित सामग्री

महागामा में SIR समीक्षा बैठक को लेकर भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग

झारखंड

महागामा में SIR समीक्षा बैठक को लेकर भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग

भाजपा के SIR के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक को बताया अनुचित

झारखंड में कोयला खनन परियोजनाओं के कारण पिछले पांच वर्षों में कुल 6591 परिवारों का किया गया पुनर्वास

झारखंड

झारखंड में कोयला खनन परियोजनाओं के कारण पिछले पांच वर्षों में कुल 6591 परिवारों का किया गया पुनर्वास

पुनर्वास और पुनर्व्यवस्था (R&R) के तहत 1108 करोड़ रुपये वितरित किए गए: कोयला और खान राज्य मंत्री ने राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी को दिया जवाब

जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से 8 घंटे से अधिक समय से पूछताछ जारी, पासपोर्ट जब्त

झारखंड

जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से 8 घंटे से अधिक समय से पूछताछ जारी, पासपोर्ट जब्त

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से भर्ती अनियमितताओं के मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी है. उनसे आठ घंटे से अधिक समय से लगातार पूछताछ की जा रही है.

झारखंड BJP के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य की नई सूची जारी 

राजनीति

झारखंड BJP के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य की नई सूची जारी 

झारखंड बीजेपी द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य की नई सूची जारी कर दी गयी है. 

हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला: आरोपी  राकेश कुमार चौधरी और संगीता चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

झारखंड

हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला: आरोपी  राकेश कुमार चौधरी और संगीता चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

सीआईडी की विशेष कोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की