सब्जी उत्पादन के लिए विख्यात पटमदा में बकरी भी दे रही रोजगार, बच्चों की पढ़ाई से बेटी के हाथ पीले करने के आ रही काम

By : News11 Bharat
सब्जी उत्पादन के लिए विख्यात पटमदा में बकरी भी दे रही रोजगार, बच्चों की पढ़ाई से बेटी के हाथ पीले करने के आ रही काम

मनोज सिंह/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क:  जमशेदपुर से 25 किलोमीटर दूर पटमदा सब्जी के लिए जाना जाता है. लेकिन अब यहां के किसान सब्जी ही नहीं बकरी पालन कर अपने परिवार पाल रहे हैं, बच्चे क़ो पढ़ा रहे हैं. इतना ही नहीं शादी करना हो तो किसी से कर्ज नहीं लेते. बकरी बेचकर अपने बेटियों की हाथ पीला करते हैं. वैसे अब यह इलाका सब्जी के लिए नहीं जाना जाएगा जबकि इस इलाके में 10000 से ज्यादा किसान बकरी का पालन कर रहा है.

बकरी अब लोगों का मुख्य रोजगार हो गया 5 से 6 महीने में बकरी का बच्चा तैयार हो जाता है और 20 से 25000 रुपए में एक खस्सी की बिक्री होती है. वैसे इन गरीब किसानों का मानना है कि सरकार के भरोसे बैठने से न तो हमारी बिटिया के हाथ पीला होगी और ना ही हमारे घर में कोई बीमार पड़ेंगे तो जिंदा बच पाएंगे.लेकिन बकरी ही हम लोगों के लिए मुख्य रोजगार का साधन है. दिनभर पूरा परिवार बकरी के पालने में जुटा रहता है. जबकि राज्य सरकार कहती है की बकरी पालन करने के लिए सरकार पैसा दे रही है. लेकिन पूरे पटमदा  मे 80% गांव के लोग कहते हैं कि यहां सरकार की योजना नहीं पहुंची.कुछ जगह योजना जरूर पहुंची है लेकिन वह भी दम तोड़ रही है. ऐसे में सरकार को चाहिए कि इन किसानों को बकरी खरीदने के लिए और अच्छे नस्ल के बकरी के लिए पैसा दे ताकि गांव का विकास हो सके.

यह भी पढ़ें: जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक सम्पन्न, 12 मई को विशाल आक्रोश रैली का निर्णय

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव