ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी /डेस्क: बरमसिया ओपी के समीप रहनेवाली 27 वर्षीया नीलम देवी नामक विवाहिता की मौत के मामले में भाई डाल्टनगंज निवासी सूरज कुमार गुप्ता के लिखित बयान पर रविवार की शाम पति समेत ससुरालवालों के विरुद्ध बरमसिया ओपी में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. जिसके तहत कहा कि विगत दो वर्षों पूर्व मृतका की शादी बरमसिया ओपी के समीप रहनेवाले अमित कुमार गुप्ता से कराया गया था. शादी में क्षमता के अनुरूप दान दहेज भी दी गई, परंतु शादी के बाद से ही आरोपियों द्वारा लगातार ही लाखों रुपए की मांग करते हुए मृतका को प्रताड़ित किया जाता रहा. इसी दौरान बुधवार की रात पति,ससुर,सास व भैंसुर ने एकमत होकर बहन की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से फंदे से टांग दिया. इस संबंध में मामला दर्ज कर बरमसिया ओपी पुलिस पड़ताल में जुटी है.
यह भी पढ़ें: भरनो में अपनी संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा जीवित्पुत्रिका का व्रत