भरनो प्रखंड के मोरगांव में जंगली हाथियों के झुंड ने एक मकान और दर्जनों किसानों क...

भरनो प्रखंड के मोरगांव में जंगली हाथियों के झुंड ने एक मकान और दर्जनों किसानों के खेतों में लगी फसलों को किया बर्बाद

भरनो प्रखंड के मोरगांव में जंगली हाथियों के झुंड ने एक मकान और दर्जनों किसानों के खेतों में लगी फसलों को किया बर्बाद

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: 18 जंगली हाथियों के झुंड ने एक किसान के मकान और किसानों के खेतों में लगे फसल और धान को बर्बाद कर दिया.प्रखंड के मोरगांव स्थित पतरा के पास जंगली हाथियों के झुंड ने किसान प्रमोद उरांव का खेत में लगे धान,सुरेश उरांव के खेत का धान,बलदेव उरांव का खेत का गेहूं एवं रबी उरांव का खेत में लगे मटर को रौंदकर बर्बाद कर दिया.इधर बीते रात वहां से निकलकर सभी हाथी सुपा महुवाटोली पहुंचे .यहां हाथियों ने किसान सुरेश उरांव के बारी घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.साथ ही उसके खेत में लगे धान,राहड़ और आलू के फसल को रौंदकर बर्बाद किया.साथ ही इस गांव के किसान सुलेंदर उरांव के खेत का गेहूं,और जुबी उरांव के खेत में लगे मडुवा की फसल को भी रौंद डाला.वन विभाग की टीम अबतक हाथियों को सुरक्षित निकालने में विफल रही है.उम्मीद की जा रही है कि शनिवार रात हाथियों को इस क्षेत्र से निकाला जायेगा .जंगली हाथियों से प्रभावित किसानों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है.वन विभाग के कर्मियों ने सभी क्षति का आकलन किया है. और प्रक्रिया के तहत किसानों को मुआवजा देने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुप्त सूचना पर पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

संबंधित सामग्री

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा और 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है.

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी पवन कुमार सिंह, रविशंकर कुमार, सत्यपाल सिंह, लालू कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

पांडरा में  वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

झारखंड

पांडरा में वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

पांड़्रा गांव की पांच महिलाएं खेत में धान की निकाई कर रही थीं, तभी हुआ हादसा, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

झारखंड

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया