लोहरदगा में फिर से घूसखोर पंचायत सचिव चढ़ा एसीबी के हाथ, लाभुक से 15 हजार रुपये ले रहा था घूस

सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के डांड़ू व भड़गांव पंचायत में है पदस्थापित

By : News11 Bharat
लोहरदगा में फिर से घूसखोर पंचायत सचिव चढ़ा एसीबी के हाथ, लाभुक से 15 हजार रुपये ले रहा था घूस

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क:  जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को अचानक से दोपहर करीब 3:00 बजे एसीबी की टीम की दबिश से प्रखंड में पदस्थापित अधिकारियों और कर्मियों में खलबली मच गया. दरअसल एसीबी रांची की टीम सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डांड़ू और भड़गांव पंचायत में पदस्थापित घूसखोर पंचायत सचिव सुरेंद्र गुप्ता को घूस की रकम लेते हुए दबोचने पहुंची थी. तभी एक योजना में लाभुक से 15000 हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथों रांची एंटी करप्शन ब्यूरो एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया और गिरफ्तार कर अपने साथ रांची लेकर रवाना हो गई. 

स्थानीय लोगों का कहना है कि लोहरदगा जिला में एसीबी रांची टीम द्वारा कितने घूसखोरों को दबोचने का कार्य कर चुकी है, बावजूद घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसे में न सिर्फ घूसखोर कर्मी का नाम बदनाम हो रहा है बल्कि पूरे जिले का नाम भी बदनाम हो रहा है, ऐसे कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे जिले की गरिमा बनी रहे.

यह भी पढ़ें: चोरों ने 55 हजार नकद सहित लाखों के जेवरात की चोरी की घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई