कंचनपुर में पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार, फरार आरोपियों को अदालत ...

चिपकाया इश्तिहार

कंचनपुर में पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार, फरार आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का आदेश

चंदनकियारी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपियों के खिलाफ इश्तिहार तामिला की कार्रवाई की.

कंचनपुर में पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार फरार आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का आदेश

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत 
चंदनकियारी/डेस्क:
चंदनकियारी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपियों के खिलाफ इश्तिहार तामिला की कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने गांव में ढोल-नगाड़ा बजाकर लोगों को मामले की जानकारी दी तथा आरोपियों के घर और सार्वजनिक स्थानों पर इश्तिहार चिपकाया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 143/2022, दिनांक 12 अक्टूबर 2022, धारा 420, 467, 468, 471, 472 एवं 34 भादवि से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा सीआरपीसी की धारा 82 के तहत इश्तिहार जारी किया गया है. इश्तिहार में कंचनपुर निवासी मो. अख्तर हुसैन उर्फ यूनुस अंसारी एवं नुरजहां खातून को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

सेक्टर-04 थाना, बोकारो की पुलिस टीम ने शुक्रवार को चंदनकियारी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव पहुंचकर विधिवत मुनादी कराई और इश्तिहार चस्पा किया. पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आरोपियों को निर्धारित समय के भीतर अदालत में उपस्थित होना होगा. अन्यथा उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है ताकि मामले में अग्रिम कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके.

संबंधित सामग्री

बच्चा चोर के संदेह में भीड़ ने बाल गृह की टीम को पीटा, पुलिस ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

झारखंड

बच्चा चोर के संदेह में भीड़ ने बाल गृह की टीम को पीटा, पुलिस ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

पलामू जिले में पुलिस की तत्परता से मॉब लिंचिंग की एक खौफनाक वारदात होते-होते बची.

चंदवा के डैम के मेढ़ से पलटा ट्रैक्टर, मालिक-सह-चालक की मौत, एक घायल

झारखंड

चंदवा के डैम के मेढ़ से पलटा ट्रैक्टर, मालिक-सह-चालक की मौत, एक घायल

चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा पंचायत के लुकुईया तार बांध डैम के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया.

खलारी थाना के अनुबंधित चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आक्रोशित लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

झारखंड

खलारी थाना के अनुबंधित चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आक्रोशित लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

खलारी थाना क्षेत्र के केडी नया बस्ती की रहने वाली एक नाबालिक युवती के साथ खलारी थाना के अनुबंधित चालक सन्नी कुमार द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला हुआ है.

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में अत्याधुनिक उपकारा का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

झारखंड

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में अत्याधुनिक उपकारा का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

विधायक, जेल आईजी एवं उपायुक्त ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

300 से अधिक उपभोक्ताओं के लिए 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, सहायक विद्युत अभियंता को सौपा आवेदन 

झारखंड

300 से अधिक उपभोक्ताओं के लिए 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, सहायक विद्युत अभियंता को सौपा आवेदन 

जपला धरहरा वार्ड संख्या-05 स्थित हरिजन विद्यालय के समीप लगे 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग तेज हो गई है.