Jharkhand Weather: झारखंडवासी जरा ठहरिए! 48 घंटे बाद गदर मचाएगी ठंड, 10 डिग्री पर पहुंचेगा पारा

Jharkhand Weather: झारखंडवासी जरा ठहरिए! 48 घंटे बाद गदर मचाएगी ठंड, 10 डिग्री पर पहुंचेगा पारा

jharkhand weather झारखंडवासी जरा ठहरिए 48 घंटे बाद गदर मचाएगी ठंड 10 डिग्री पर पहुंचेगा पारा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है और शुरुआती नवंबर में ही राज्य के कई जिले शीत लहर की चपेट में आ गए हैं. राजधानी रांची समेत अन्य इलाकों में शाम होते ही लोगों ने मोटे शॉल और चादरें ओढ़नी शुरू कर दी हैं. सिमडेगा, खूंटी जैसे जिलों में तो शाम 6 बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है, जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा हैं.

कड़ाके की ठंड का 'ट्रेलर'
मौसम विभाग के अनुसार, यह तो अभी सिर्फ शुरुआत हैं. अगले 48 घंटों के बाद ठंड अपना असली रंग दिखाएगी. पूर्वानुमान है कि न्यूनतम तापमान में और 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके बाद पारा गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं.

वर्तमान में कोडरमा, गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा, देवघर, चतरा, पलामू और खूंटी जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच हैं. राज्य के बाकी जिलों में भी ठंड बढ़ी है, जहां न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं.

मौसम विभाग ने बताया कि रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिनों तक सुबह के तापमान में स्थिरता रह सकती है, लेकिन इसके बाद हवा के रूख में बदलाव और तेजी आने से न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आएगी. इस कारण सुबह के समय ठंड के साथ-साथ घना कुहासा भी देखने को मिलेगा, हालांकि दोपहर का मौसम आमतौर पर साफ रहने की उम्मीद हैं.

ला नीना का असर
मौसम विभाग ने इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी हैं. विभाग के अनुसार, ला नीना प्रभाव के चलते इस साल ठंड का मौसम मध्य मार्च तक बना रह सकता हैं. इसका मतलब है कि इस बार लोगों को स्वेटर पहनकर होली भी मनानी पड़ सकती हैं. विशेष रूप से दिसंबर और जनवरी के महीने हाड़ कंपाने वाले होंगे. 

यह भी पढ़े: राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता का इस्तीफा किया स्वीकार

संबंधित सामग्री

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

झारखंड

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका मिला है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने डिस्चार्ज याचिका खारिज की.

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

झारखंड

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कभी भी किसी बड़े हादसे की बनी हुई है आशंका

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा और 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है.