गढ़वा में ‘आइए खुशियां बांटें’ अभियान के तहत जरूरतमंदों के बीच पहुंचा प्रशासन

लगमा मुसहर टोला में सदर एसडीएम ने बांटी चप्पलें व गमछे, गर्मी में मिली बड़ी राहत

By : News11 Bharat
गढ़वा में ‘आइए खुशियां बांटें’ अभियान के तहत जरूरतमंदों के बीच पहुंचा प्रशासन

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में सामाजिक सहयोग से सदर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार द्वारा संचालित ‘आइए खुशियां बांटें’ अभियान के तहत ग्रीष्मकाल के अनुरूप मंगलवार को गढ़वा प्रखंड के लगमा स्थित मुसहर टोला और निकटवर्ती भुइयां समाज के जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान एसडीएम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दर्जनों लोगों जिनमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे को चप्पलें, स्लीपर, गमछा एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई. भीषण गर्मी को देखते हुए इन सामग्रियों का वितरण कर लोगों को राहत प्रदान की गई.एसडीएम ने बताया कि सर्दियों में इस अभियान के तहत जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया था. अब ग्रीष्मकाल में उसी पहल को आगे बढ़ाते हुए चप्पल, जूते एवं गमछा आदि वितरित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को मौसम के अनुसार त्वरित आवश्यक सहायता मिल सके.

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर से इस प्रकार के छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में अच्छा संदेश जाता है, उन्होंने अपने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों से भी ऐसे अभियान चलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि समाज के सामूहिक सहयोग से समाज के जरूरतमंद अंतिम व्यक्तियों तक इस प्रकार की छोटी-छोटी तात्कालिक राहतें पहुंचें इसलिए उक्त प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में सिविल सेवा दिवस पर गढ़वा सदर एसडीएम पहुंचे विस्थापित आदिम जनजाति परिवारों के बीच

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार