भरनो में अपनी संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा जीवित्पुत्रिका का व्रत

ग्रामीण क्षेत्रों में भी जितिया पर्व धूमधाम से मनाया गया

By : Admin
भरनो में अपनी संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा जीवित्पुत्रिका का व्रत

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: अपनी संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखी जीवित्पुत्रिका व्रत.भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित विष्णु मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर,हरिजन मुहल्ला स्थित हनुमान मंदिर सहित कई ग्रामीणों के घर के आंगन व अन्य मंदिरों में महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका को लेकर रविवार की देर शाम को भगवान शिव - पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की.अहले सुबह से ही सूर्य भगवान को जलाभिषेक करते हुए माताओं ने निर्जला व्रत रखा और देर शाम को मंदिरों में पीपल की डाली गाड़कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया.

माताओं ने अपनी संतान की दीर्घायु व सुख समृद्धि के लिए 24 घंटे का निर्जला उपवास रखा. माताएं अगले दिन पारण करती है और अपने पूर्वजों को याद करते है एवं अष्टकठ सब्जियों से बने व्यंजन चावल दाल अपने पूर्वजों एवं चिल्हो सियार को देकर स्वयं एवं सपरिवार प्रसाद ग्रहण करते है.उसके बाद अपना व्रत खोलती है. वहीं ग्रामीणों क्षेत्रों में भी जितिया पूजा श्रद्धा भक्ति के साथ धूम धाम से मनाया गया.

यह भी पढ़ें: खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 18 से धनबाद में, झारखंड सरकार लगायेगी ट्रायल कैम्प

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई