दर्दनाक हादसा

बालूमाथ में अनियंत्रित होकर बाइक ट्रैक्टर से जा टकराई, एक की मौत, दूसरा सवार रिम्स रेफर

बाइक में सवार दोनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रिम्स रेफर, एक ने रास्ते में दम तोड़ा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बालूमाथ में अनियंत्रित होकर बाइक ट्रैक्टर से जा टकराई, एक की मौत, दूसरा सवार रिम्स रेफर

न्यूज11  भारत

बालूमाथ/डेस्क:  पुलिस अनुमंडल अंतर्गत बारीखाफ निवासी विकास कुमार (29 वर्ष) पिता मुंशी पाल का सड़क हादसे में मौत हो गई है जबकि रितेश टाना भगत (18 वर्ष) पिता कार्तिक टाना भगत गंभीर रूप से घायल है जिसे डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रितेश और विकास एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर टोटी हेसला गांव जा रहे थे कि इसी बीच हरचवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराया जिससे बाइक में सवार दोनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

ग्रामीणों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां पर चिकित्सक चंदन कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. वहीं की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दोनों घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया. पर रास्ते में ही विकास ने दम तोड़ दी. इस घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस अग्रसर कार्रवाई में जुट गई है वहीं घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: रोजगार के लिए हैदराबाद गया था बेंगाबाद का शनिचर मंडल, संदेहास्पद स्थिति में मौत की खबर आई, परिजनों को हत्या की आशंका

संबंधित सामग्री

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

2013 के काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़ा है मामला, तत्कालीन पाकुड़ SP समेत पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है.

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹41,800 जुर्माना वसूला गया; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया निर्देश

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में CBI ने केस दर्ज किया है.