बहरागोड़ा में चोर की अपवाह पर अफरा तफरी का माहौल, नकाबपोश लोग हर रात गांव में घुस...

बहरागोड़ा में चोर की अपवाह पर अफरा तफरी का माहौल, नकाबपोश लोग हर रात गांव में घुसकर कर रहे हैं चोरी का प्रयास

बहरागोड़ा में चोर की अपवाह पर अफरा तफरी का माहौल नकाबपोश लोग हर रात गांव में घुसकर कर रहे हैं चोरी का प्रयास

न्यूज 11 भारत

बहरागोड़ा/डेस्क: बरसोल थाना के पारुलिया पंचायत अंतर्गत लालसाईं और छोटापारुलिया गांव में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गई ज़ब ग्रामीणों ने मंगलवार ढेर शाम को तीन अनजान नकाबपोश लोगों को गांव के अंदर पेड़ के नीचे खड़े हुए देखा. कुछ बात करने पर उन लोग मौके से भाग खड़े हुए. उनका पीछा करते हुए लालसाई गांव के करीब सैकड़ो लोग चोर चोर शोर मचाते हुए इधर-उधर दौड़ने लगे. करीब 4 घंटे काफी ढूंढने के बाद भी रात 12:00 बजे तक नहीं मिलने पर सब लोग अपने-अपने घर चले गए. इस दौरान ग्रामीणों ने कहा उक्त तीन नकाबपोश लोगों के पास तारोवाल भी था.

सभी लोग काला कपड़ा से अपना मुह ढके हुए थे. लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद किसी का भी पता नहीं मिल पाया. इन दिनों चोरी की अफवाह ने लोगों की नींद उड़ा दी है. आलम यह है कि गांव-गांव में लोग काफी भयभीत हैं. रात-भर पहरेदारी कर रहे हैं. हालांकि, अब तक क्षेत्र के किसी थाने में चोरी की एक भी घटना की शिकायत दर्ज नहीं हुई है.

पुलिस ने ग्रामीणों से की कानून हाथ में नहीं लेने की अपील

मामले की गंभीरता को देखते हुए बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने ग्रामीणों से धैर्य बनाये रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव में अनजान व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, लेकिन उनके साथ मारपीट न करें. समाज में अफवाहें फैलाना खतरनाक है, इससे आपसी भाईचारा और शांति भंग होती है. अब तक किसी के घर से सामान चोरी होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, इसलिए बिना पुष्टि के किसी को अपराधी न मानें.

यह भी पढ़ें: रमजान पर्व को लेकर तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, दिए गए कड़े निर्देश

संबंधित सामग्री

रांची नगर निगम के घर-घर को रोशन करेगी मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो: आदित्य साहू

झारखंड

रांची नगर निगम के घर-घर को रोशन करेगी मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो: आदित्य साहू

राज्य की महिला, बच्चा विरोधी सरकार को सबक सिखाएं

चतरा लोकसभा दौरे पर राजद ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील  साहू का बालूमाथ में भव्य स्वागत

झारखंड

चतरा लोकसभा दौरे पर राजद ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू का बालूमाथ में भव्य स्वागत

लातेहार विधानसभा और चतरा लोकसभा सीट से राजद अपना प्रत्याशी देगी - सुनील साहू

हजारीबाग में BLO द्वारा मतदाता पर्ची घर-घर नहीं दिया जा रहा है: भाजपा 

झारखंड

हजारीबाग में BLO द्वारा मतदाता पर्ची घर-घर नहीं दिया जा रहा है: भाजपा 

गोपालगंज: देसी कट्टा, कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार, कुख्यात अरमान भी दबोचा गया

बिहार

गोपालगंज: देसी कट्टा, कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार, कुख्यात अरमान भी दबोचा गया

घूस लेने के मामले में जेल में बंद चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जमानत देने से कोर्ट का इनकार  

झारखंड

घूस लेने के मामले में जेल में बंद चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जमानत देने से कोर्ट का इनकार