पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव के जंगलों में 4 एकड़ में फैली अफीम की खेती को पुलिस ...

पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव के जंगलों में 4 एकड़ में फैली अफीम की खेती को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किया नष्ट

कोई भी ग्रामीण अफीम का खेती ना करें, वरना होगी कानूनी कार्रवाई - एसपी

पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव  के जंगलों में 4 एकड़ में फैली अफीम की खेती को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किया नष्ट

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल  प्रभावित बंदगांव  थाना क्षेत्र के कुवादीह के जंगल क्षेत्र में 4 एकड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी. इसका गुप्त सूचना पश्चिमी सिहभूम जिले के एसपी अमित रेनू को मिला . इसके बाद बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसमे जिला बल साथ मिलकर कुवादीह में करीब 4 एकड़ में हो रहे अफीम की खेती को नष्ट किया है.साथ ही जमीन मालिक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

हर साल पुलिस क्षेत्र में होनेवाले अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान चलाती है. बावजूद इसके अफीम तस्कर भोले- भाले ग्रामीणों को बहला- फुसलाकर उनकी जमीन पर अफीम की खेती करवाते हैं .जिससे बाद में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.इधर एस पी अमित रेनू ने ग्रामीणों से ऐसे मादक पदार्थों की खेती से बचने की अपील की है.अगर इस तरह का कोई व्यक्ति करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने बताया कि अफीम का खेती करना पूरी तरह प्रतिबंध है. अगर इस तरह का कोई कर रहा है तो पुलिस को सूचना दें उसका नाम और पता गुप्त रखा जाएगा. साथ ही आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा.इधर पुलिस के इस कार्रवाई के बाद अफीम माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.मालूम रहे कि पूर्व में भी पुलिस द्वारा अफीम का फ़सल पुलिस द्वारा नष्ट किया गया है. पुलिस अफीम के खिलाफ ब्यापक रूप से छापामारी अभिनय चला रही है.

यह भी पढ़ें: डीवीसी ईडीसीएल प्रतिनिधियों ने की बोकारो थर्मल के महा प्रबंधक एच आर ने मुलाकात

संबंधित सामग्री

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई