अपराध

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने अंतरराज्यीय अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची से शमशेर हुसैन को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने अंतरराज्यीय अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची से शमशेर हुसैन को किया गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क और अंतरराज्यीय अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस कड़ी में एसटीएफ ने राजधानी रांची से शमशेर हुसैन को गिरफ्तार किया है. शमशेर हुसैन पर अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और तस्करी में संलिप्त होने का आरोप है. गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ उससे और जानकारी निकालने का प्रयास कर रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क के खिलाफ और भी कार्रवाई की जा सके.

पश्चिम बंगाल एसटीएफ को जानकारी मिली कि कुख्यात शमशेर हुसैन रांची में छिपा हुआ है, उसके बाद विशेष टीम गठन कर छापेमारी कर उसे दबोच लिया. एसटीएफ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी का संबंध किसी संगठित आपराधिक नेटवर्क से तो नहीं है. साथ ही उसका किस गिरोह से सम्बंध है और उस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय अपराध और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. 

यह भी पढ़े: फ्लाई ऐश की धूल से टंडवा-खलारी मुख्य मार्ग बना खतरनाक, हादसे की आशंका बढ़ी

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई