एक करोड़ की अवैध शराब जब्त

बरकट्ठा में एक करोड़ की अवैध शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

झारखंड से बिहार ले जाई जा रही थी Imperial Blue की 33,240 बोतलें, झुरझुरी के झारखंड होटल के पास पुलिस की छापेमारी

By : Ark Sahuliyar
बरकट्ठा में एक करोड़ की अवैध शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
बरकट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. झुरझुरी गांव स्थित झारखंड होटल के पास खड़े एक 12 चक्का ट्रक से 935 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. मद्यनिषेध एवं उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना को गुप्त सूचना मिली थी कि झुरझुरी के झारखंड होटल में एक संदिग्ध ट्रक रजि. नं. UK18CA-6133 काफी देर से खड़ा है, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी है. 

सूचना पर पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देश पर बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सूचित कर बरकट्ठा थाना की टीम ने सशस्त्र बल के साथ होटल पर छापेमारी की. मौके से ट्रक और चालक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया. थाना परिसर में ट्रक को अनलोड कराने पर कुल 935 पेटी Imperial Blue ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली, जो U.T. Chandigarh में बिक्री के लिए थी.

बरामदगी का विवरण:
1. Imperial Blue 180 ML: 450 पेटी, प्रत्येक में 48 बोतल. कुल 21,600 बोतल, 3,888 लीटर 2. Imperial Blue 375 ML: 485 पेटी, प्रत्येक में 24 बोतल. कुल 11,640 बोतल, 4,365 लीटर 

कुल बरामदगी: 33,240 बोतल, 8,253 लीटर शराब, 935 कार्टन

इस मामले में ट्रक चालक दलजीत सिंह, उम्र करीब 38 वर्ष, पिता हरभजन सिंह, निवासी सुभाष कॉलोनी, रुद्रपुर सिटी, नियर सागर होटल, थाना रुद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस संबंध में बरकट्ठा थाना कांड सं. 101/26, दिनांक 27.06.26, धारा 274/275/3(5) बी.एन.एस. एवं 47(a) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

छापामारी दल में शामिल:
पु.नि. इमदाद अंसारी, बरकट्ठा अंचल, पु.अ.नि. आशीष कुमार भगत, थाना प्रभारी बरकट्ठा, पु.अ.नि. देवदत्त कुमार सिंह, पु.अ.नि. खालिद इकबाल, बरकट्ठा थाना एवं सशस्त्र बल.

यह भी पढ़ें- परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित करने का प्रयास : मृत्युंजय शर्मा

 

संबंधित सामग्री

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

JDU के एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बंपर चौक स्थित बाबाजी चौक इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत कुमार सिंह (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

सबसे अच्छा होगा 21 दिनों के अन्दर करवा लें रजिस्ट्रेशन, अधिसूचना हो चुकी जारी, 1 अक्टूबर हो नियम लागू

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.