चैनपुर में 'जावा महुआ' का अवैध कारोबार ध्वस्त, विक्रेताओं में मचा हड़कंप!

By : News11 Bharat
चैनपुर में 'जावा महुआ' का अवैध कारोबार ध्वस्त, विक्रेताओं में मचा हड़कंप!

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क: पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के कड़े निर्देश पर, चैनपुर थाना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी और सफल छापेमारी की गई. इस कार्रवाई के तहत, पुलिस ने पारहाटोली, मुंडाटोली, और बरवेनगर जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बनाए जा रहे 'जवा महुआ' को नष्ट कर दिया. इस अचानक और व्यापक कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध जवा महुआ विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है. छापेमारी के दौरान, चैनपुर थाना के एएसआई नंदकिशोर कुमार के नेतृत्व में थाना के जवान मौजूद थे, जिन्होंने संयुक्त रूप से इस अवैध कारोबार के ठिकानों पर धावा बोला.

इस संबंध में, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के आदेशों का पालन करते हुए की गई है. उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाना है.थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि, "नशा मुक्त और अपराध मुक्त क्षेत्र बनाने को लेकर चैनपुर थाना क्षेत्र में लगातार छापा मारी अभियान जारी रहेगा."

यह भी पढ़ें: चाईबासा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में अदालत ने आरोपी को 20 साल की सजा  और 25 हजार का लगाया जुर्माना

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई