गोईलकेरा में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 110 लीटर से अधिक शराब बरामद

गोईलकेरा में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 110 लीटर से अधिक शराब बरामद

गोईलकेरा में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी 110 लीटर से अधिक शराब बरामद

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क:  अधीक्षक उत्पाद, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोईलकेरा बाजार में सोमवार देर शाम छापेमारी की गई. गोईलकेरा थाना के साथ संयुक्त टीम ने दो स्थलों पर कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की.

दो ठिकानों से हुई बरामदगी

गुप्त सूचना के आधार पर गठित संयुक्त छापेमारी दल ने गोईलकेरा बाजार में मदिरा की अवैध बिक्री करने वाले दो ठिकानों पर एक साथ दबिश दी. तलाशी के दौरान विदेशी शराब कुल 29.600 लीटर, बीयर कुल 79.400 लीटर तथा देशी शराब कुल 1.800 लीटर बरामद की गई. 

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे धंधेबाज

छापेमारी के दौरान अवैध शराब कारोबार में शामिल धंधेबाज वाहनों की आहट पाकर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए. टीम ने मौके से बरामद शराब को जब्त कर लिया है.

उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज

उत्पाद विभाग ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. विभाग द्वारा आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए विश्वसनीय सूत्रों से सूचना जुटाई जा रही है.

लगातार जारी है कार्रवाई

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर अवैध धंधेबाजों पर शिकंजा कसा जा रहा है. विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना दें.छापेमारी दल में उत्पाद विभाग और गोईलकेरा थाना के पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों व स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या घटाकर किया गया 04 

देश-विदेश

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या घटाकर किया गया 04 

बढ़ती गैस कीमतों और सब्सिडी बोझ के बीच केंद्र सरकार का फैसला

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खानवा में 200 किलो जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण किए गए नष्ट

झारखंड

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खानवा में 200 किलो जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण किए गए नष्ट

सरायकेला मोड़ के समीप मुफस्सिल थाना प्रभारी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, नियम तोड़ने वालों पर एक्शन

झारखंड

सरायकेला मोड़ के समीप मुफस्सिल थाना प्रभारी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, नियम तोड़ने वालों पर एक्शन

नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों व स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

झारखंड

नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों व स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

पोखरी कलां में एसआईआर जागरूकता एवं सहायता केंद्र शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट सत्यापन का लाभ

झारखंड

पोखरी कलां में एसआईआर जागरूकता एवं सहायता केंद्र शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट सत्यापन का लाभ