मंईयां सम्मान योजना सत्यापन को लेकर लाभुकों से की जा रही है अवैध वसूली, श्यामजी महतो ने उठाई जांच की मांग

By : Vaibhaw Vikram
मंईयां सम्मान योजना सत्यापन को लेकर लाभुकों से की जा रही है अवैध वसूली, श्यामजी महतो ने उठाई जांच की मांग

मुमताज अहमद/न्यूज़ 11 भारत 
खलारी/डेस्क:
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन कार्य को लेकर खलारी प्रखंड के कुछ पंचायतों में धांधली एवं अवैध वसूली का आरोप सामने आया है. JMM खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो ने आरोप लगाया है कि कुछ पंचायतों में मुखिया एवं प्रखंड के पदाधिकारियों की आपसी साठगांठ से लाभुकों से 200 रुपये लेकर सत्यापन किया जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धांधली से सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी प्रखंड परिवार कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग की है कि मामले में शीघ्र संज्ञान लेते हुए अवैध वसूली एवं धांधली पर रोक लगाई जाए. साथ ही उन्होंने इस मामले में संलिप्त लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की भी मांग की है, ताकि योजना का लाभ सही लाभुकों तक पारदर्शी तरीके से पहुंच सके.

यह भी पढ़ें: सीसीएल गोविंदपुर सेल कमिटी के द्वारा ट्रकों से की जा रही अवैध वसूली का हो सीबीआई जांच: नेता करीम अंसारी

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई