सभी शिक्षित हो जाएं तो डायन कुप्रथा और बाल विवाह प्रथा हो जाएगी समाप्त - डॉ रामेश्वर उरांव

सभी शिक्षित हो जाएं तो डायन कुप्रथा और बाल विवाह प्रथा हो जाएगी समाप्त - डॉ रामेश्वर उरांव

डायन कुप्रथा और बाल विवाह संबंधित कार्यशाला में बोले विधायक

सभी शिक्षित हो जाएं तो डायन कुप्रथा और बाल विवाह प्रथा हो जाएगी समाप्त - डॉ रामेश्वर उरांव

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क:  महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा की ओर से आज सभी राज्य योजनाएं, बाल विवाह मुक्त झारखण्ड एवं मिशन शक्ति से संबंधित अनुमण्डल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन नया नगर भवन, लोहरदगा में किया गया. मुख्य अतिथि रूप में इस कार्यक्रम में लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ रामेश्वर उराँव शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर किया जाना जरूरी है. बिना शिक्षा के यह संभव नहीं है. आज भी यह कुरीतियां समाज में व्याप्त है और उन कुरीतियों को आज भी गलत नहीं समझा जाता है. इन कुरीतियों को दूर करने के लिए हम सभी को जनआंदोलन का रूप देना होगा.  अधिकतर मामले ग्रामीण क्षेत्रों से ही आते हैं क्योंकि वहां शिक्षा की कमी है, शहरों में ऐसा नहीं होता या मामले नगण्य होते हैं. अगर प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित हो जाए तो इन कुरीतियों को आसानी से दूर किया जा सकता है. 

जागरूकता से होगी कुरीतियां दूर : डॉ ताराचंद

कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि कुरीतियों को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करने की आवश्यकता है. सभी के सहयोग से जिला प्रशासन की ओर से पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया था जिसमें मुखिया व जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले सरकारी कर्मियों के साथ संवाद स्थापित किया जाता है. इस कार्यक्रम के माध्यम से निरंतर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है और प्रत्येक कार्यक्रम में डायन कुप्रथा और बाल विवाह के उन्मूलन पर विशेष चर्चा की जाती है. पंचायत स्तर पर ग्रामीणों से सीधा संवाद करने पर सभी संदेश पहुंचाना आसान हो गया है. 

उपायुक्त ने कहा कि जनआंदोलन से ही इन कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है. साथ ही शिक्षा नितांत जरूरी है जिससे अंधविश्वास को समाप्त किया जाए. अगर कुरीतियों का उन्मूलन नहीं किया गया तो इसकी चपेट में कोई भी आ सकता है.

आज के कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डालसा सचिव राजेश कुमार, एसडीपीओ वेदांत शंकर, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
सभी को बाल विवाह और डायन प्रथा के उन्मूलन की शपथ दिलायी गयी.

आज इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, डीएसपी समीर तिर्की, विधायक प्रतिनिधि नीशीथ जायसवाल समेत जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, सभी सीडीपीओ, पंचायतों के मुखिया, आंगनवाडी सेविकाएं, सहायिका आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: लातेहार: कचहरी परिसर में चोरी करने वाले चार चोर गिरफ्तार भेजे गये जेल

संबंधित सामग्री

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

झारखंड

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

झारखंड

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

झारखंड

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी

झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी 'झारखण्ड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025' को दी स्वीकृति