झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल, IAS अविनाश कुमार को मिला कार्मिक विभाग का अतिरिक्त अस्थायी प्रभार

झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल, IAS अविनाश कुमार को मिला कार्मिक विभाग का अतिरिक्त अस्थायी प्रभार

झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल ias अविनाश कुमार को मिला कार्मिक विभाग का अतिरिक्त अस्थायी प्रभार

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार ने राज्य वरिष्ठ IAS अधिकारी अविनाश कुमार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्णय लिया है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई.

प्रवीण कुमार टोप्पो के अवकाश के चलते लिया गया निर्णय
सरकारी आदेश के अनुसार, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो 2 जून से 16 जून तक अवकाश पर रहेंगे. उनके अवकाश की अवधि के दौरान विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था की है. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, यह नियुक्ति पूरी तरह से अस्थायी है और टोप्पो के अवकाश से लौटने तक प्रभावी रहेगी.

अविनाश कुमार के पास पहले से कई अहम दायित्व
1993 बैच के IAS अधिकारी अविनाश कुमार वर्तमान में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार के साथ-साथ नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में मुख्य स्थानिक आयुक्त की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं. अब उन्हें इन दायित्वों के अतिरिक्त कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रवीण कुमार टोप्पो के अवकाश समाप्त होने और कार्यभार ग्रहण करने तक अविनाश कुमार विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. 

यह भी पढ़ें- BREAKING: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CBSE चेयरमैन और सेक्रेटरी का तबादला... OSM की जांच के लिए कमेटी का गठन

संबंधित सामग्री

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

देश-विदेश

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर