न्यूज 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लोटानियां गांव से शनिवार की अहले सुबह ट्रैक्टर पर लदे 72 बोरी यूरिया खाद को जब्त किया है. इस संबंध में हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया की सूचना मिली की लोटनियां गांव से कालाबाजारी करने के लिऐ ट्रैक्टर पर यूरिया खाद लोड किया जा रहा है. इसकी सूचना की सत्यापन के लिए हुसैनाबाद थाना के एसआई मुकेश सिंह दल बल के साथ उक्त गांव पहुंचे पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर पर खाद लोड कर रहे लोग फरार हो गए, पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया. और इसकी सूचना वरीय अधिकारियों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी को दी गयी. अनुमंडल पदाधिकारी ने इस सूचना पर अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार, मजिस्ट्रेट अनंत झा को लोटनियां गांव भेजा, अंचल पदाधिकारी ने लोटानियां गांव निवासी व पूर्व मुखिया नागेंद्र उपाध्याय के घर स्थित बने एक गोदाम में 270बोरी यूरिया खाद, डीएपी 60बोरा, नीमकोटेड 12बोरी, पारस विक्टा14बोतल, शक्तिमान 57बोरी जीवोंन शक्ति 13 बोरी रखा पाया. इस संबंध में नागेंद्र उपाध्याय द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर उक्त गोदाम को सील कर दिया गया. अंचल पदाधिकारी ने बताया इस संबंध में नागेंद्र उपाध्याय के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अग्रतेर करवाई हेतु जिला के उच्च पदाधिकारी को भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: कार्मल स्कूल बोकारो थर्मल में किया गया हिंदी दिवस का आयोजन