हुसैनाबाद में ईरानी लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत पर कैण्डल मार्च, सैकड़ों लोगों ने जताया शोक

By : Vaibhaw Vikram
हुसैनाबाद में ईरानी लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत पर कैण्डल मार्च, सैकड़ों लोगों ने जताया शोक

विकास कुमार/न्यूज11 भारत

पलामू/डेस्क: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में मौत की खबर के बाद हुसैनाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोगो के द्वारा रविवार के देर शाम शांतिपूर्ण कैण्डल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान में उनके कार्यालय पर हमला हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई. 

घटना के बाद ईरान सरकार ने 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक और सात दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस घटना से ईरान में शोक और मातम का माहौल बताया जा रहा है. हुसैनाबाद में कैण्डल मार्च स्थानीय इमामबाड़ा से रात 7 बजे निकला जो गांधी चौक, अंबेडकर चौक और मुख्य बाजार होते हुए जेपी चौक पहुंचकर समापन हुआ. इस दौरान शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से शोक व्यक्त किया और हमले की कड़ी निंदा की. 

जुलूस में मुख्य रूप से मौलाना सैयद अली सजीर रिजवी, मौलाना सैयद जिशान हैदर, मुतावल्ली सैयद ताकि रिज़वी, सैयद इकबाल हुसैन, हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती, बसपा नेता शेर अली, फिरोज़ हुसैन, नेहा मिर्ज़ा, सैय्यद हाशिम अली, सैफ हुसैन, नकी इमाम समेत सैकड़ो लोग शामिल थे. कैण्डल मार्च में शामिल लोगों ने एकजुटता और शांति का संदेश दिया. कई लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर मोमबत्ती रैली में शामिल हुए. इस दौरान शिया समुदाय के कुछ लोग भावुक होकर रोते हुए भी नजर आए. वही कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पूरे मार्ग में प्रशासन की निगरानी बनी रही.

यह भी पढ़ें: होली पर शेरघाटी में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

संबंधित सामग्री

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का