बगोदर का ऋतिक दास ‘राष्ट्रीय मेधा पुरस्कार’ से सम्मानित, विद्यालय और परिवार का नाम किया रोशन

मैट्रिक परीक्षा में एसटी-एसी वर्ग में झारखंड टॉपर और जेनरल कोटा में 9वां था ऋतिक

By : Pramod Kumar
बगोदर का ऋतिक दास ‘राष्ट्रीय मेधा पुरस्कार’ से सम्मानित, विद्यालय और परिवार का नाम किया रोशन

बिट्टू/न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क:  मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा बने बगोदरडीह के ऋतिक दास को देश की राजधानी दिल्ली में डा. अंबेडकर राष्ट्रीय मेधा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. ऋतिक, अरुण कुमार मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल का छात्र है और इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय व इलाके का मान बढ़ा दिया है.

ऋतिक को यह सम्मान 2022 की मैट्रिक परीक्षा में एसटी-एसी वर्ग में झारखंड टॉपर और जेनरल कोटा में 9वां स्थान हासिल करने के लिए दिया गया. उसे 60 हजार रुपये नगद, संविधान की प्रति और डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुस्तकें भेंट की गईं. सम्मान समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार, राज्य मंत्री रामदास अठावले और बीएल वर्मा उपस्थित थे.

सम्मान मिलने के बाद ऋतिक ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय अपने अभिभावकों, शिक्षकों और खुद की कड़ी मेहनत को दिया. उन्होंने बताया कि उनकी मां कालो देवी इस ऐतिहासिक पल में दिल्ली में उनके साथ मौजूद थीं.

अरुण कुमार मेमोरियल विद्यालय के प्रिंसिपल सतीश कुमार सिंह ने छात्र की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि ऋतिक एक होनहार छात्र है, जिसकी मेहनत ने आज पूरे विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की.

गौरतलब है कि ऋतिक के पिता प्रवासी मजदूर हैं और परिवार की आर्थिक चुनौतियों के बीच भी उसने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में अवैध रूप से संचालित माही अल्ट्रासाउंड सेंटर को जिला प्रशासन टीम ने किया सील

 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई