आर्थिक संकट

कैसे चलाएं परिवार, 4 महीनों से नहीं मिला है वेतन, झारखंड ग्रामीण पुलिस के जवान और चौकीदार हुए लाचार

वतन क बन सकट म चकदर क परवर, धन बचकर पढ रह बचच, अचल अधकर स लगई गहर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कैसे चलाएं परिवार, 4 महीनों से नहीं मिला है वेतन, झारखंड ग्रामीण पुलिस के जवान और चौकीदार हुए लाचार

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत 

चैनपुर/डेस्क: झारखंड ग्रामीण पुलिस के जवानों और चौकीदारों को पिछले 4 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. बकाया वेतन न मिलने के कारण ग्रामीण पुलिस के जवानों और उनके परिवारों के सामने भरण-पोषण और आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.अंचल कार्यालय, चैनपुर के अंतर्गत पदस्थापित ग्रामीण पुलिस के जवानों ने एकजुट होकर अंचल अधिकारी  को एक आवेदन सौंपा है. आवेदन में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि वे अपनी ड्यूटी ईमानदारी पूर्वक निभा रहे हैं, लेकिन जून 2026 से लेकर सितंबर 2026 तक का वेतन भुगतान अभी तक नहीं किया गया है. 

जवानों ने अंचल अधिकारी से जल्द से जल्द बकाया वेतन का भुगतान कराने की अपील की है.चीतरपुर गाँव के रहने वाले चौकीदार कुलदीप ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि पिछले 4 महीनों से वेतन नहीं मिला है. थाना स्तर से प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अंचल कार्यालय स्तर पर मामला अटका हुआ है.उन्होंने बताया 4 महीने से तनख्वाह नहीं मिलने के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है.

बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उधारी लेनी पड़ रही है या घर में उगाया गया धान-चावल बेचकर किसी तरह 500-1000 रुपये का जुगाड़ करना पड़ रहा है.पीड़ित ग्रामीण चौकीदारों ने जिनमें जितेन्द्र कुमार सिंह, रबि कपूर, विमला देवी, फूल कुमारी, महाबीर कुमार, कमलेश मुंडा, भूषण आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं. ने प्रशासन से अविलंब बकाया मानदेय जारी करने की मांग की है ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण सही तरीके से कर सकें.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद पुलिस कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर बैटरी बरामद

संबंधित सामग्री

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

2013 के काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़ा है मामला, तत्कालीन पाकुड़ SP समेत पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है.

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹41,800 जुर्माना वसूला गया; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया निर्देश

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में CBI ने केस दर्ज किया है.