न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को आवास का गृह प्रवेश कराया गया. मौके पर प्रखंड के मनोहरपुर पुर्वी पंचायत के पुराना मनोहरपुर महेंद्र नायक,,बांधटोली रिना नायक, नंदपुर पंचायत के काशीपुर सुलोचना नायक और मनोहरपुर पश्चिमी पंचायत के दीपिका रिचर्ड का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर फीता काटकर गृहप्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
मौके जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव,जिला भूमि समाहर्ता,श्रम अधिक्षक रंजीत तिर्की, बीडीओ शक्ति कुंज,सीओ प्रदीप कुमार, पंचायत सचिव, मोबलाइजर आदि प्रखंड कर्मी मौजूद थे. मौके पर जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा की झारखंड सरकार की एक बड़ी महत्वकांक्षी योजना में एक योजना आबुआ आवास योजना जो आज लाभुकों का गृह प्रवेश कराया जा रहा है.यह काफी सराहनीय कार्य है.
साथ ही लाभुकों को घर के लिए ताला चाबी,खाना पकाने के लिए कुकर और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए लाभुकों के घर पर पौधारोपण भी किया गया. गृह प्रवेश से आवास के लाभुक खुशी से चेहरे खिल उठे. मौके पर पंचायत मुखिया सुशीला संवैया, ज्योतिष ओड़िया, पंचायत सचिव रोमा कुमारी,बृजबाला, रश्मि किंडो, पंचायत मोबलाइजर उर्मिला कुमारी महतो समेत प्रखंड कर्मी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी को देखते हुए बहरागोड़ा सीएचसी में लगा ओआरएस कॉर्नर, अस्पताल आने वालों को मिलेगी बड़ी राहत