कोमल टोपनो की प्रथम पुण्यतिथि

पूर्व खिलाड़ी व शारीरिक शिक्षक कोमल टोपनो की प्रथम पुण्यतिथि पर हॉकी मैच शुरू

कार्यक्रम की शुरुआत उनके पैतृक आवास पर प्रार्थना सभा से हुई.

By : Ark Sahuliyar
पूर्व खिलाड़ी व शारीरिक शिक्षक कोमल टोपनो की प्रथम पुण्यतिथि पर हॉकी मैच शुरू

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह प्रखंड के चर्चित शारीरिक शिक्षक एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ी रहे दिवंगत कोमल टोपनो की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके पैतृक गांव मोरवाई पंचायत के बढ़निया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उनके पैतृक आवास पर प्रार्थना सभा से हुई. फादर राजेश बारला ने प्रार्थना कर दिवंगत कोमल टोपनो की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, पंचायत के मुखिया आशीष सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. श्रद्धांजलि सभा के बाद चर्च मैदान में दिवंगत कोमल टोपनो की स्मृति में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में लोहरदगा और झरना की टीम आमने-सामने हुईं. मैच का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी एवं फादर राजेश बारला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने दिवंगत कोमल टोपनो के खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया.